केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की पहल रंग लाई, अभिजीत दीपके ने तोड़ा अनशन
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता ने बताया कि उन्होंने और आशुतोष रांका ने केंद्रीय मंत्री जे. पी. नड्डा ने उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें पार्टी की मांगों को लेकर पत्र सौंपा.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता ने बताया कि उन्होंने और आशुतोष रांका ने केंद्रीय मंत्री जे. पी. नड्डा ने उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें पार्टी की मांगों को लेकर पत्र सौंपा. उन्होंने बताया कि नड्डा ने उन्हें भरोसा दिया कि वह इस मामले में बातचीत करेंगे.
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के दिल्ली में प्रदर्शन के बीच सरकार के बीच आखिरकार बातचीत को लेकर सहमति बन गई है. CJP के प्रवक्ता ने इस बात की जानकारी दी. आज केंद्रीय मंत्री जे. पी. नड्डा CJP के नेताओं ने मुलाकात की. ये मुलाकात नड्डा के घर पर हुई थी. जो करीब 10 मिनट तक चली. इस दौरान नेताओँ ने मंत्री को अपनी मांगों के बारे में विस्तार से बताया. इस मुलाकात के बाद भूख हड़ताल पर बैठे CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी.
सौरभ दास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने बताया कि दो घंटे से ज़्यादा इंतज़ार करने के बाद, केंद्रीय मंत्री जे. पी. नड्डा से उनके आवास पर वो और आशुतोष रांका ने मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने अपनी मांगों वाला एक लिखित पत्र मंत्री को सौंपा है. उन्होंने बताया कि नड्डा ने उन्हें भरोसा दिया कि वह इस मामले में आंतरिक स्तर पर बातचीत करेंगे.



