Uorfi Javed को इस्लाम से निकाला गया? असली नाम है कुछ और। दावों पर एक्ट्रेस का सामने आया जवाब!

सोशल मीडिया सेंसेशन और अपने अतरंगी कपड़ों की वजह से सुर्खियों में छाई रहने वालीं उर्फी जावेद को किसी इंट्रोडक्शन की जरूरत नहीं है। आख़िर उनका नाम ही मीडिया हेडलाइन्स में आने के लिए काफ़ी जो है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क:  सोशल मीडिया सेंसेशन और अपने अतरंगी कपड़ों की वजह से सुर्खियों में छाई रहने वालीं उर्फी जावेद को किसी इंट्रोडक्शन की जरूरत नहीं है। आख़िर उनका नाम ही मीडिया हेडलाइन्स में आने के लिए काफ़ी जो है।

अनोखे और बोल्ड आउटफ़िट्स से लेकर अपने बेबाक अंदाज़ की वजह से वो ख़बरों का बाज़ार अक्सर गर्म करती हुई नज़र आती हैं। तो, इसी बीच अब, उन्हें लेकर ऐसे शॉकिंग दावे हुए हैं..जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। भई आख़िर, ऐसी बातें जो हो रही हैं कि, उर्फी जावेद को इस्लाम धर्म से निकाल दिया गया है। और तो और, उनका नाम तक उर्फी नहीं बल्कि असल में गीता भारद्वाज है। सुनने में ये बातें आपके लिए चौंकाने वाली हो सकती हैं..लेकिन ऐसा हम बिलकुल नहीं कह रहे हैं। बल्कि इनका दावा तो इंटरनेट की दुनिया में हो रहा है।

दरअसल, उर्फी को लेकर ये दावा सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर फैजान अंसारी ने किया। जिन्होंने 31 जनवरी को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दावा किया कि “मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मिलकर उर्फी को इस्लाम से निकालने का फैसला किया है क्योंकि वह लगातार इस्लाम की बेइज्जती कर रही हैं। “

फैजान ने वीडियो में कहा था ‘नमस्कार दोस्तों, आप सब कैसे हैं? मैं फैजान अंसारी हूं। एक लड़की है जो न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में मुसलमानों का नाम खराब कर रही है। वह खुद कहती है कि वह कुरान में विश्वास नहीं करती, इस्लाम में विश्वास नहीं करती और मुस्लिम धर्म में भी विश्वास नहीं करती। अब तक उसका नाम मुस्लिम था उर्फी जावेद। वह एक बेहद बुरी लड़की है जिसने पूरी दुनिया में मुसलमानों का नाम खराब किया है और हर मुसलमान उसे कोसता है।’

फैजान ने वीडियो में आगे कहा- ‘फाइनली हम मुसलमानों ने यह फैसला लिया है कि उर्फी जावेद अब मुसलमान नहीं हैं। इसके लिए मैंने अखिल भारतीय मुस्लिम समुदाय के प्रमुख मौलाना को लेटर लिखा है। मैंने उनसे परमिशन नहीं ली है, मैंने उन्हें बताया है कि उर्फी जावेद अब मुसलमान नहीं हैं। उसका मुस्लिम समुदाय से कोई संबंध नहीं है, और उसका नया नाम गीता भारद्वाज है।’  जहां फैजान के इस दावे की चर्चा शुरू ही हुई थी और लोग इससे शॉक्ड हो रहे थे।

तो अब, उर्फी जावेद ने इन सभी रिपोर्ट्स को बकवास और निराधार बताया है, जिनमें दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस को इस्लाम से निकाल दिया गया है। साथ ही उनका नाम बदलकर गीता भारद्वाज कर दिया गया है। इस खबर पर उर्फी बुरी तरह से भड़क गई हैं और उनका कहना है कि वह नास्तिक हैं और कोई भी उन्हें कहीं से नहीं निकाल सकता क्योंकि वह किसी भी धर्म को मानती ही नहीं हैं। उन्होंने कहा है- ‘ऐसा कुछ नहीं है। मैं किसी धर्म को नहीं मानती। मैं नास्तिक हूं। तो आप मुझे कहां से निकालेंगे? आप किसी को ऐसी जगह से कैसे निकाल सकते हैं जहां उसका अस्तित्व ही नहीं है!’

इससे पहले एक पुराने इंटरव्यू में उर्फी ने ये भी कहा था कि वो जन्म से मुस्लिम हैं, पर वो कभी भी किसी मुस्लिम से शादी नहीं करेंगी। उर्फी ने इस थ्रोबैक इंटरव्यू में बोला था कि “धर्म को किसी पर भी थोपा नहीं जाना चाहिए। उनके पिता छोटी सोच के थे और इसीलिए उन्होंने एक्ट्रेस के साथ उनके सभी भाई-बहनों और मां को छोड़ दिया था। उनकी मां ने कभी भी उन पर धर्म नहीं थोपा। वो इस्लाम को नहीं मानतीं, पर उनके भाई-बहन मानते हैं।” तो, उर्फी इस्लाम में विश्वास क्यों नहीं करतीं? इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा था कि “मुस्लिम मर्द हमेशा ही अपनी औरतों को अपने कंट्रोल में रखते हैं। उन्हें आजादी नहीं देते और इसीलिए वह इस्लाम में विश्वास नहीं करतीं।”

उर्फी के लिए ये शॉकिंग दावा करने वाले फैजान अंसारी एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हैं और डेटिंग रियलिटी शो ‘डेटबाजी’ में काम कर चुके हैं। उनका उर्फी जावेद के साथ तगड़ा विवाद रहा है। वो अकसर ही उर्फी जावेद पर हमला बोलते नजर आते हैं। कभी उनके कपड़ों को लेकर तो कभी इस्लाम को लेकर..। वहीं, फैजान ने एक्ट्रेस गीता वशिष्ठ से शादी की है। फैजान अंसारी ने 2022 में सलमान खान की मुंहबोली बहन श्वेता रोहिरा के साथ ‘फैशनिस्टा’ नाम की एक मैगजीन के लिए भी काम किया था। दूसरी तरफ, बात उर्फी जावेद की करें तो, वो रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ से फ़ेमस हुईं थीं। वहीं, बीते ही साल वो फ़िल्म मेकर करण जौहर के रियलिटी शो The Traitors की विनर भी बनी थीं।

गौरतलब है कि, लखनऊ से आकर उर्फी ने मुंबई में अपनी पहचान बनाई है। उर्फी ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की। उन्होंने साल 2016 में सोनी टीवी शो “बड़े भैया की दुल्हनिया” में अवनी की भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्होंने “चंद्र नंदिनी”, “मेरी दुर्गा”, “बेपनाह”, “सात फ़ेरों की हेरा फेरी”, “जिजी मां” और “डायन” जैसे शोज में काम किया। 2021 में उर्फी ने टीवी रियलिटी शो “बिग बॉस ओटीटी” सीजन 1 में हिस्सा लिया। शो से वो भले ही पहले हफ्ते में बाहर हो गई थीं। लेकिन, इस शो में आकर उनकी पॉपुलैरिटी में गजब इजाफा हो गया था। यहीं से उनके फैशन सेंस की चर्चा सबके बीच होनी शुरू हुई थी।

उर्फी, बॉलीवुड में भी काम कर चुकी हैं। 2024 में, उन्होंने फिल्म “लव सेक्स और धोखा 2” में काम किया और प्राइम वीडियो की रियलिटी सीरीज “फॉलो कर लो यार” में भी नजर आईं। तो, 2025 में ही, उन्होंने फिल्म-मेकर करण जौहर के शो “द ट्रेटर्स इंडिया” का ख़िताब भी अपने नाम किया।

उर्फी सोशल मीडिया पर भी खूब पॉपुलर हैं। इंस्टाग्राम पर 51 लाख से ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करते हैं। उर्फी अपने अनोखे और बोल्ड फैशन स्टेटमेंट्स के लिए जानी जाती हैं, उनके स्टाइल को कुछ लोग क्रिएटिव मानते हैं, जबकि कुछ इसे अजीबोगरीब कहकर उन्हें खूब ट्रोल करते हैं। तो, इस वक्त वह MTV Splitsvilla X6 में मिसचीफ मेकर के तौर पर नजर आ रही हैं। उनके साथ में एक्ट्रेस निया शर्मा भी हैं।

Related Articles

Back to top button