UP बजट सत्र 2026: विपक्ष के ‘गो बैक’ नारों के बीच राज्यपाल का अभिभाषण, सदन में पेश हुआ UP का ‘इकोनॉमिक सर्वे’

उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र सोमवार (09 फरवरी 2026) से शुरू हो गया। सत्र की शुरुआत ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी तकरार से हुई। एक ओर जहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सरकार की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया, वहीं दूसरी ओर विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के विधायकों ने सदन में जमकर नारेबाजी की। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायकों ने सदन के बीचों-बीच (वेल) आकर जमकर नारेबाजी की और गो बैक, गो बैक के नारे लगाए।
राज्यपाल के अभिभाषण के मुख्य बिंदु
विपक्ष के शोर-शराबे के बीच राज्यपाल ने सरकार की पीठ थपथपाते हुए कहा उत्तर प्रदेश में लगभग 6 करोड़ लोगों को गरीबी के चंगुल से बाहर निकाला गया है। राज्य ने पिछले वर्षों में पिछड़ेपन की छवि को तोड़कर विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है।
सीएम योगी आदित्यनाथ का संबोधन और ‘इकोनॉमिक सर्वे’
सत्र शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से बात करते हुए एक ऐतिहासिक कदम की घोषणा की। सीएम ने बताया कि यूपी देश का पहला ऐसा राज्य बन रहा है जो अपनी आर्थिक उपलब्धियों का ‘इकोनॉमिक सर्वे’ (Economic Survey) सदन में पेश करेगा।
सीएम ने कहा कि लोकतंत्र में मुद्दों को बातचीत से हल किया जाता है, कार्यवाही में रुकावट डालकर नहीं। हंगामा करना उन महत्वपूर्ण मुद्दों को कमजोर करना है जिन पर विपक्ष ध्यान खींचना चाहता है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि इकोनॉमिक सर्वे रिपोर्ट राज्यपाल के भाषण और बजट चर्चा के दौरान सदस्यों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज (Document) साबित होगी।
सत्र की मुख्य हलचल
विपक्षी विधायकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी जारी रखी। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सदन में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश की गई, जो राज्य की तरक्की का सफरनामा है।

Related Articles

Back to top button