LPU में बवाल: रेप के आरोपों पर भड़के छात्र, कैंपस में भारी तोड़फोड़

आरोप है कि हॉस्टल के कर्मचारी ने छात्रा से रेप किया. शिकायत के बाद छात्रा को घर भेज दिया गया और उचित कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे छात्र नाराज हैं और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: आरोप है कि हॉस्टल के कर्मचारी ने छात्रा से रेप किया. शिकायत के बाद छात्रा को घर भेज दिया गया और उचित कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे छात्र नाराज हैं और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

फगवाड़ा (जालंधर-दिल्ली जी.टी. रोड) पर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) कैंपस में शनिवार देर रात छात्रों के बड़े विरोध-प्रदर्शन, कैंपस में तोड़फोड़ और आगजनी की खबरें आ रही हैं. सोशल मीडिया पर चल रही जानकारी के मुताबिक, छात्रा हॉस्टल से जुड़ी एक गंभीर घटना को लेकर छात्र नाराज हैं.

सोशल मीडिया पर चल रहे दावों में एक छात्रा के साथ रेप और उसके बाद उसके आत्महत्या करने की बात कही जा रही है. कुछ पोस्ट में इस मामले में एक स्टाफ मेंबर का नाम भी लिया जा रहा है. हालांकि, पुलिस या यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से इन दावों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या में छात्र इकट्ठा होकर इस घटना को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं.

गुस्साए छात्रों ने कैंपस में की तोड़फोड़ और आगजनी
प्रदर्शन करते हुए छात्र यूनिवर्सिटी के गेट के बाहर आ गए जहां गेट पर भी तोड़फोड़ की और उसके बाद चंडीगढ़ अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरना लगा दिया और इसे बंद कर दिया. कपूरथला के एसपी गौरव तूरा रात को घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस के अनुसार. गर्ल्स हॉस्टल के पास से प्रदर्शन शुरू हुआ और इसकी वजह सोशल मीडिया पर एक मैसेज का वायरल होना है, जिसमें ये आरोप लगाया कि किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा एक छात्रा के साथ रेप किया गया है. पंजाब पुलिस के मुताबिक हालांकि अभी तक ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है और पुलिस इसकी जांच कर रही है.

Related Articles

Back to top button