BJP नेता की टिप्पणी पर बवाल, जगदीश विश्वकर्मा के खिलाफ महिला कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा की विवादित टिप्पणी के बाद सियासी माहौल गरमा गया है... अहमदाबाद में महिला कांग्रेस...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः अहमदाबाद शहर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महिला विंग ने एक बड़ा विरोध प्रदर्शन किया.. यह प्रदर्शन गुजरात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा द्वारा बनासकांठा की कांग्रेस सांसद गेनीबेन ठाकोर पर की गई अशोभनीय.. और अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ था.. कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और गुजरात कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सुभाषिनी.. और गुजरात प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष गीता पटेल के नेतृत्व में.. सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने अहमदाबाद के प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शन किया.. और उन्होंने नारेबाजी की, पोस्टर और बैनर दिखाए तथा भाजपा की महिला-विरोधी सोच की कड़ी निंदा की.. यह घटना गुजरात की राजनीति में महिलाओं के सम्मान को लेकर एक बड़ा मुद्दा बन गई है..

गुजरात में हाल ही में स्थानीय निकाय चुनाव हुए.. इन चुनावों में भाजपा ने बनासकांठा जिला पंचायत पर कब्जा कर लिया.. विजय जश्न के दौरान पालनपुर के पास एक जनसभा में जगदीश विश्वकर्मा ने कहा कि हमने गेनीबेन ठाकोर की साड़ी के पल्लू में बंधी पंचायत सीटें खींच ली हैं.. यह बयान वीडियो के रूप में वायरल हो गया.. कांग्रेस ने इसे महिला सांसद का व्यक्तिगत अपमान बताया.. गेनीबेन ठाकोर गुजरात की इकलौती कांग्रेस सांसद हैं.. वे बनासकांठा से जीती थीं और महिलाओं तथा ग्रामीण मुद्दों की मजबूत आवाज मानी जाती हैं..

वहीं इस बयान के बाद पूरे गुजरात में कांग्रेस ने विरोध शुरू कर दिया.. राहुल गांधी ने एक्स पर तीखा हमला बोला.. और उन्होंने लिखा कि नारी वंदन का मुखौटा उतर गया है.. यह भाजपा की मनुवादी और महिला-विरोधी विचारधारा का असली चेहरा है.. प्रधानमंत्री के अपने बयान नारी सब भूल जाती है.. लेकिन अपमान नहीं भूलती का हवाला देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि महिलाएं इस अपमान का मुंहतोड़ जवाब देंगी..

अहमदाबाद शहर महिला कांग्रेस ने इस मुद्दे पर अहमदाबाद के गांधीनगर चौराहा कांग्रेस भवन के पास प्रदर्शन किया.. सुभाषिनी और गीता पटेल ने नेतृत्व संभाला.. सुभाषिनी ने कहा कि एक महिला सांसद पर इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना पूरे देश की महिलाओं का अपमान है.. गीता पटेल ने जोर देकर कहा कि भाजपा को तुरंत माफी मांगनी चाहिए.. प्रदर्शन में सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं..

कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव सुभाषिनी ने प्रदर्शन के दौरान मीडिया से बात की.. उन्होंने कहा कि गेनीबेन ठाकोर ने भाजपा के गढ़ गुजरात में कांग्रेस की जीत दिलाई है.. वे ग्रामीण महिलाओं की आवाज हैं.. उनके ऊपर इस तरह की टिप्पणी करना भाजपा की हताशा दिखाता है.. सुभाषिनी ने पूछा कि क्या यही है भाजपा का महिला सशक्तिकरण है.. क्या साड़ी के पल्लू का जिक्र करके महिलाओं को कमजोर दिखाना सही है.. उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे एकजुट हों और ऐसे बयानों का विरोध करें..

गुजरात प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गीता पटेल ने इस बयान को घटिया और अशोभनीय बताया.. और उन्होंने कहा कि जगदीश विश्वकर्मा को तुरंत माफी मांगनी चाहिए.. गीता पटेल ने कहा कि भाजपा मंच पर नारी वंदन का नारा लगाती है.. लेकिन व्यवहार में महिलाओं का अपमान करती है.. उन्होंने याद दिलाया कि गेनीबेन ठाकोर ने कितनी मेहनत से बनासकांठा में कांग्रेस को मजबूत किया.. यह अपमान सिर्फ गेनीबेन का नहीं.. बल्कि हर उस महिला का है जो राजनीति में आगे आ रही है.. गीता पटेल ने महिलाओं को संगठित होने का आह्वान किया.. उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा महिलाओं के सम्मान की लड़ाई लड़ती रही है.. 33 प्रतिशत महिला आरक्षण से लेकर अन्य योजनाओं तक कांग्रेस महिलाओं के साथ खड़ी है..

 

Related Articles

Back to top button