बांदा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
बांदा जिले में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अन्तरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: बांदा जिले में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अन्तरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
पुलिस ने गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6 चोरी की मोटरसाइकिलें और 2 इंजन बरामद किए हैं।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज और क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक के पर्यवेक्षण में की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने 22/23 मार्च की रात अतर्रा रोड स्थित दीप ढाबा के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे भीड़भाड़ वाले इलाकों, सरकारी दफ्तरों और अस्पतालों से मोटरसाइकिल चोरी करते थे,चोरी के बाद वाहनों के पार्ट्स अलग-अलग बेच देते थे,पहचान छुपाने के लिए नंबर प्लेट बदलते थे,इंजन व चेसिस नंबर मिटा देते थे
प्रशांत उर्फ चंदू उर्फ राणा (निवासी रामपुर, फतेहपुर) रोहित उर्फ बउवा (निवासी रामपुर, फतेहपुर) अली मोहम्मद (निवासी चौडगरा, फतेहपुर) 6 चोरी की मोटरसाइकिलें,2 इंजन,
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गहन जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि गिरोह ने अन्य जिलों में भी वारदातों को अंजाम दिया है।
इस कार्रवाई में कोतवाली नगर प्रभारी बलराम सिंह, चौकी प्रभारी रामकिशोर यादव, उपनिरीक्षक दीपक कुमार चौधरी, गजेन्द्र सिंह तथा कांस्टेबल चंदन कुमार, राकेश कुमार, शैलेन्द्र कुमार और राम कुमार की अहम भूमिका रही।
रिपोर्ट -इकबाल खान, बांदा



