कानपुर में हड़कंप: मासूम से दुष्कर्म के आरोपी मौलाना की पब्लिक ने की पिटाई
यूपी के कानपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब 60 साल के एक मौलाना को पब्लिक ने घसीट घसीट कर पीटा।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: यूपी के कानपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब 60 साल के एक मौलाना को पब्लिक ने घसीट घसीट कर पीटा।
दरअसल कल्याणपुर में मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी का सोमवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें परिजनो के साथ पब्लिश ने उसे जमकर पीटा ओर सड़क से घसीटते हुए पुलिस को सौंप दिया।
रविवार देर शाम को कल्याणपुर बुजुर्ग ने मासूम के साथ बुजुर्ग ने चाकलेट देने बहाने से मासूम को घर ले गया। और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। मासूम के चिल्लाती हुई बाहर आई जिसके बाद परिजनों ने पूछताछ की तो मासूम ने रोते हुए सारी घटना बताई।
परिजनों ने 112नंबर डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही कल्याणपुर थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया था।
जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने जब वहां लगे सीसीटीवी खंगाले तो उसमें घटना कैद मिली। वही सोमवार को सोशल मीडिया पर आरोपी को मारतेऔर सड़क पर घसीटते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में गुस्साए परिजन ओर पड़ोसियों ने दुष्कर्म के आरोपी को जमकर पीट रहे है।
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बैरी अकबरपुर गांव निवासी मो इस्माइल पत्नी व बेटों के साथ रहता है। मूल रूप से रूरा जनपद कानपुर देहात के रहने वाला है बेटा यूसुफ प्राइवेट कर्मी है। मासूम के पिता ने बताया कि रविवार को उनकी आठ साल की मासूम घर के बाहर खेल रही थी।
तभी घर मे खुद को अकेला पाकर उसने बेटी को चॉकलेट दिलाने के बहाने कमरे में ले गया था और बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रायस किया था। सोमवार को आरोपी को पीटते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
रिपोर्ट – प्रांजुल मिश्रा, कानपुर



