सुबह 9 बजे तक 20.47% मतदान, फलता के 285 बूथों पर वोटिंग जारी

पश्चिम बंगाल की फलता सीट पर आज दोबारा मतदान है. सभी 285 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: पश्चिम बंगाल की फलता सीट पर आज दोबारा मतदान है. सभी 285 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है.

यहां 29 अप्रैल को वोटिंग होनी थी. लेकिन मतदान के दौरान धांधली के चलते चुनाव आयोग ने चुनाव रद्द कर दिया था. जहांगीर के चुनाव से हटने के बाद अब यहां मुकाबला बीजेपी के देबांग्शु पांडा और कांग्रेस के अब्दुर रज्जाक मोल्ला के बीच है.

पश्चिम बंगाल की फलता सीट पर आज दोबारा मतदान है. सभी 285 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है. 24 मई को रिजल्ट आएगा. फलता 24 परगना जिले में आता है. फलता को टीएमसी का गढ़ माना जाता है. मगर चुनाव से पहले यहां के टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान ने अपना नाम वापस ले लिया वो भी वोटिंग से दो दिन पहले.

अब यहां मुकाबला बीजेपी के देबांग्शु पांडा और कांग्रेस के अब्दुर रज्जाक मोल्ला के बीच माना जा रहा है. कांग्रेस और बीजेपी के अलावा इस सीट से CPI-M के शंभुनाथ कुर्मी, निर्दलीय दीप हाटी और चंद्रकांत राय उम्मीदवार हैं. यहां 29 अप्रैल को वोटिंग होनी थी. लेकिन मतदान के दौरान धांधली के चलते चुनाव आयोग ने चुनाव रद्द कर दिया था.

फलता सीट पर चुनाव से जुड़ी LIVE Updates:

फलता के 285 मतदान केंद्रों पर वोटिंग जारी है. सुबह 9 बजे तक 20.47 फीसदी मतदान हुआ है. फलता में जहांगीर खान के पीछे हटने से देबांग्शु पांडा की किस्मत खुल गई. बीजेपी फलता सीट पर कभी नहीं जीती है. इस सीट पर अब BJP, कांग्रेस और CPI(M) के बीच मुकाबला है.

फलता में वोटिंग से करीब 48 घंटे पहले तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान ने अपना नाम वापस ले लिया.
चुनाव के दौरान जहांगीर काफी सुर्खियों में रहे थे. उन्होंने IPS अजय पाल शर्मा के खिलाफ खुद को पुष्पा बताया था. उनका यह बयान काफी वायरल हुआ था. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान में गड़बड़ी की रिपोर्ट के बाद, 144-फलता विधानसभा सीट के सभी 285 पोलिंग स्टेशनों पर दोबारा मतदान हो रहा है.

सभी 285 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है. वोटिंग के दौरान सभी बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. फलता के 285 मतदान केंद्रों पर वोटिंग शुरू हो गई है. फलता के एक मतदान केंद्र पर दोबारा वोटिंग से पहले मॉक पोल किया जा रहा है.

पांडा जीते तो BJP की 208 सीटें हो जाएंगी
मंगलवार को जब तृणमूल उम्मीदवार जहांगीर खान ने फलता से नाम वापस लेने की घोषणा की, तभी से इस सीट पर बीजेपी की जीत लगभग तय मानी जा रही है. अगर यहां बीजेपी की जीत होती है, तो बंगाल में बीजेपी की सीटें 208 हो जाएंगी.

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी को बड़ा झटका
फलता विधानसभा सीट डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है. इस सीट पर जहांगीर खान की जबरदस्त पैठ थी. जहांगीर को अभिषेक बनर्जी का सबसे करीबी माना जाता रहा है. ऐसा कहा जाता है कि जहांगीर ने लोकसभा चुनाव में जबरदस्त भूमिका निभाई थी. यही कारण रहा है कि अभिषेक डायमंड हार्बर में 7,10,930 वोटों से रिकॉर्ड जीत हासिल की थी. 2021 में सिर्फ 40000 वोटों से जीते थे.

Related Articles

Back to top button