पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: AIMIM ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी ने 12 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है।

4pm न्यूज नेटवर्क: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी ने 12 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, ये उम्मीदवार विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से चुनावी मैदान में उतरेंगे। AIMIM ने पश्चिम बंगाल में अपनी चुनावी रणनीति को मजबूती देने के लिए इन उम्मीदवारों का चयन किया है। पार्टी अपनी बाकी उम्मीदवारों की सूची भी जारी करने की योजना बना रही है। AIMIM की कोशिश है कि राज्य में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई जाए और अधिक सीटें जीती जाएं। राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव 2026 में होने हैं, और AIMIM की यह पहल राज्य के मुस्लिम मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए मानी जा रही है।



