एरिया को लेकर क्यों आमने-सामने आए किन्नरों के दो पक्ष? मारपीट और धमकी का आरोप

उत्तर प्रदेश के बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र में किन्नरों के बीच निर्धारित एरिया को लेकर विवाद का मामला सामने आया है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: उत्तर प्रदेश के बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र में किन्नरों के बीच निर्धारित एरिया को लेकर विवाद का मामला सामने आया है।

अलीगंज निवासी किन्नरों ने कालू कुआं क्षेत्र के रहने वाले किन्नरों पर उनके इलाके में पहुंचकर पैसे की उगाही करने और विरोध करने पर गाली-गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाया है।

बांदा में किन्नरों के दो पक्ष निर्धारित एरिया को लेकर आमने-सामने आ गए हैं। आरोप है कि एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के क्षेत्र में पहुंचकर पैसे मांग रहे थे। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और मारपीट तक पहुंच गया। पीड़ित पक्ष ने शहर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। अलीगंज निवासी किन्नरों के मुताबिक रेलवे पटरी को आधार मानकर दोनों पक्षों के इलाके निर्धारित हैं। आरोप है कि 6 अगस्त को दूसरे पक्ष के लोग उनके निर्धारित क्षेत्र में पहुंचे और लोगों से पैसे मांगने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट की गई।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि 8 अगस्त की रात करीब नौ बजे भी कई लोग उनके साथ मारपीट करने पहुंचे। आरोप है कि घर से बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। शिकायत में कुछ लोगों के नाम के साथ करीब 20 से 25 लोगों के मारपीट में शामिल होने का आरोप लगाया गया है।

पीड़ित पक्ष ने शहर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर मामले की रिपोर्ट दर्ज करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल किन्नरों के दोनों पक्षों के बीच एरिया को लेकर विवाद चर्चा में है। पुलिस जांच के बाद ही मारपीट और लगाए गए अन्य आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
रिपोर्ट -इकबाल खान, बांदा

Related Articles

Back to top button