प्रकाश राज का नाम वोटर लिस्ट से क्यों कटा? SIR प्रक्रिया पर अभिनेता ने किया बड़ा दावा

प्रकाश राज ने कहा, "मैं यहीं पैदा हुआ. मैं इसी निर्वाचन क्षेत्र में रहा. मेरी स्कूलिंग, कॉलेज और थिएटर सब यहीं पर हुए. आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि मैं यहीं लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार भी रहा हूं."

4पीएम न्यूज नेटवर्क: प्रकाश राज ने कहा, “मैं यहीं पैदा हुआ. मैं इसी निर्वाचन क्षेत्र में रहा. मेरी स्कूलिंग, कॉलेज और थिएटर सब यहीं पर हुए. आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि मैं यहीं लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार भी रहा हूं.”

कर्नाटक में इस समय वोटर लिस्ट में सुधार के लिए स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) प्रक्रिया चल रही है. इस बीच प्रसिद्ध एक्टर प्रकाश राज ने सोशल मीडिया के जरिए यह दावा किया कि कर्नाटक में चल रही SIR प्रक्रिया के दौरान बेंगलुरु की वोटर लिस्ट से उनका नाम हटा दिया गया है. प्रकाश राज का नाम ऐसे समय कट गया, जब राज्य अपनी वोटर लिस्ट को अपडेट करने की प्रक्रिया में लगी हुई है. जिन वोटर्स के नाम SIR प्रक्रिया के तहत चिह्नित (Flagged) किए गए हैं, उनसे अपनी जानकारी वेरिफाई करने और वोटर लिस्ट में अपना नाम शामिल करने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा गया है.

SIR में मेरा नाम गायबः प्रकाश राज
‘सिंघम’ एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो नोट शेयर किया है जिसमें उन्होंने SIR प्रक्रिया के दौरान हुई अपनी तकलीफ के बारे में बताया है. वीडियो में उन्होंने कहा, “दोस्तों, मैं आपके साथ एक मजाक शेयर करना चाहता हूँ. मैं उन 65 लाख वोटर्स में से एक हूं जिनका वोटिंग का अधिकार SIR के बाद बेंगलुरु निर्वाचन क्षेत्र से हटा दिया गया है. यह अच्छा मजाक है, क्यों है ना?”

उन्होंने आगे कहा, “मैं इसी निर्वाचन क्षेत्र में पैदा हुआ था. मैं इसी निर्वाचन क्षेत्र में रहा हूं. मेरी स्कूलिंग, कॉलेज और थिएटर सब यहीं पर हुए हैं. और आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि मैं इसी निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सांसद के लिए उम्मीदवार भी रहा हूं.”
उन्होंने आगे कहा, “खैर, यह मजाक अच्छा है. गेम शुरू हो गया है. देखते हैं कि अपना वोटर ID कार्ड वापस पाने के लिए मुझे किस प्रक्रिया से गुजरना होगा. खैर, गेम शुरू हो गया है. लेकिन एक छोटी सी बात, मेरे दोस्त, आप अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करके कुछ ऐसे नागरिकों को वोट देने के अधिकार से वंचित कर सकते हैं जो शायद आपको न चुनें. लेकिन क्या आप हमें, मेरे प्यारे दोस्त, आपको सत्ता से हटाने की हमारी शक्ति का इस्तेमाल करने से रोक सकते हैं? Just asking. बाय.”

प्रकाश राज ने सोशल मीडिया पर 1.36 मिनट लंबे वीडियो शेयर करते हुए कहा, “दोस्तों, हो सकता है कि आप कुछ नागरिकों के वोटिंग अधिकार छीन लें जो शायद आपको दोबारा सत्ता में न लाएं. लेकिन क्या आप हमें आपको सत्ता से हटाने से रोक सकते हैं? #justasking.”

बेंगलुरु के करीब आधे वोटर्स के नाम कटने का खतरा
इस प्रक्रिया के दौरान बेंगलुरु के करीब-करीब आधे वोटर्स लिस्ट से बाहर होने की कगार पर आ गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि बेंगलुरु में रजिस्टर्ड करीब आधे वोटर्स उस ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हो सकते हैं, जिसे चल रही SIR प्रक्रिया के दौरान अगले हफ्ते 17 अगस्त को पब्लिश किया जाना है.

कर्नाटक के चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर (CEO) वी. अंबुकुमार ने कहा कि राज्य भर में चिह्नित किए गए 1.11 करोड़ वोटर्स में से बेंगलुरु के 1.03 करोड़ वोटर्स आते हैं और इसमें से 49.42 लाख वोटर्स को ‘एबसेंट, शिफ्ट, डेड, डुप्लिकेट या अन्य’ (Absent, Shifted, Dead, Duplicate, or Other, ASDDO) कैटेगरी के तहत चिह्नित किया गया है.

रांची लाठीचार्ज पर भी भड़के प्रकाश राज
अखबार ‘इंडियन एक्सप्रेस’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, बोम्मनहल्ली में नाम हटाने की दर सबसे अधिक 57.08 फीसदी दर्ज की गई, इसके बाद विजय नगर, दशरहल्ली, बीटीएम लेआउट और सी.वी. रमन नगर क्षेत्र का नंबर है.

एसआईआर प्रक्रिया के इतर फिल्म एक्टर प्रकाश राज ने झारखंड में प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई की निंदा की. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए, जिसमें पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारी छात्रों पर आंसू गैस के गोले दागते और लाठीचार्ज करते दिख रहे थे, अपना गुस्सा जाहिर किया. Justasking हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने लिखा, “क्यों… क्यों… क्यों? यह बर्बरता अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी. यह अहंकारी सत्ता को गिराने का ही काम करेगी.”

Related Articles

Back to top button