तमिलनाडु में नाम हटाए जाने पर क्यों चुप थे नेता प्रतिपक्ष : अन्नादुरई

  • डीएमके नेता ने राहुल गांधी को घेरा

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
चेन्नई। तमिलनाडु में विपक्षी द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए इस दक्षिणी राज्य में कथित तौर पर मतदाताओं के नाम हटाए जाने के मुद्दे पर उनकी ‘‘चुप्पी’’ पर सवाल उठाया। द्रमुक के प्रवक्ता सरवनन अन्नादुरई ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में तमिलनाडु में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के जरिए मतदाताओं के नाम हटाए जाने को लेकर राहुल गांधी के रुख पर सवाल उठाया।
अन्नादुरई ने कांग्रेस सांसद पर मतदाता सूची के पुनरीक्षण की इस कवायद को लेकर ‘‘असंगत रुख अपनाने’’ का आरोप लगाया और पूछा कि तमिलनाडु में हुई घटनाओं को निर्वाचन आयोग के खिलाफ चलाए जा रहे व्यापक अभियान जितनी ही तवज्जो क्यों नहीं मिली। उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब राहुल गांधी और इंडिया’ गठबंधन के नेताओं नेदिल्ली में संसद से निर्वाचन आयोग तक मार्च निकाला ।

Related Articles

Back to top button