बीवी कह रही है कैसे भाजपा नेता हो जो लाइट नहीं दे पा रहे’, बिजली कटौती पर भाजपा की फजीहत
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से आया एक भाजपा नेता का एक ऑडियो और वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: भाजपा राज में जनता का क्या हाल है ये बात किसी से छुपी नहीं है।इस सरकार ने लोगों को कहीं का नहीं छोड़ा है। हर वर्ग परेशान नजर आ रहा है लेकिन अब जनता परेशान है ये बात तो समझ आती है मगर अफ़सोस की बात तो ये है कि भाजपा राज में खुद भाजपाई भी परेशान हैं।
अब ज़रा सोचिये की कोई भाजपा नेता हो साहब के आगे जी हुजूरी करके मोहल्ले में रौब जमा रहा हो। लेकिन घर जाने पाए उसे ताने सुनने को मिले कि ‘बिजली तो सही करवा नहीं सकते हो क्या ख़ाक बीजेपी के नेता हो’ .
दरअसल बढ़ती गर्मी के बीच ही प्रदेश भर में जमकर बिजली कटौती हो रही है। जिससे लोगों में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है। इसी बीच एक मामला ऐसा सामने आया जिसे लेकर भाजपा की जमकर किरकिरी हो रही है।
दरअसल ‘ उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से आया एक भाजपा नेता का एक ऑडियो और वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है. जिसमें वो बीजेपी सांसद ये यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि- ‘हम ताला बंद करके अपनी जेब में रख लिए हैं सांसद जी और हम अब घर नहीं जाएंगे. हमारी बीवी कह रही है कि तुम खाक भाजपा के नेता हो, जब बिजली ही नहीं दिला पा रहे हो तो जाओ यहां से.’
बिजली न आने से केवल जनता ही नहीं बल्कि खुद सत्ताधारी दल के नेता भी अपने घरों में सुरक्षित नहीं हैं. वायरल वीडियो में भाजपा नेता साफ तौर पर राज्यसभा सांसद को फोन मिलाकर अपनी आपबीती सुनाते दिख रहे हैं. उन्होंने कहा कि जब घर में पत्नी ने ताना मार दिया कि ‘खाक नेता हो’, तो उनके आत्मसम्मान को ठेस लगी. इसके बाद नेता जी सीधे फीडर पहुंचे, वहां ताला मारा और चाबी अपनी जेब में रख ली. उन्होंने पूरी जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि वह इस जनता के हक की लड़ाई के लिए चौका घाट जेल जाने को भी तैयार हैं.
अब यह घटना लगातार प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस वीडियो को लेकर लोग भाजपा की चुटकी ले रहे हैं। इसी बीच भाजपा नेता का वीडियो शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा कि भाजपा नेताजी की पत्नी कह रही है, क्या ख़ाक भाजपा नेता हो, बिजली तक नहीं दिला पा रहे! बस फिर क्या था। नेताजी गुस्से में सीधे पावर हाउस पहुंचे और ताला जड़ दिया।
यह वीडियो भाजपा सरकार पर सवाल खड़े कर रहा है। इस वीडियो को लेकर विपक्ष भी हमलावर है। इसी कड़ी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने वीडियो को शेयर करते हुए भाजपाइयों के मजे लिए। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए एक वीडियो में लिखा कि भाजपा नेता सोच रहे हैं कि उनके कुकर्मों की वजह से उनकी ‘बाहर’ तो कोई इज़्ज़त बची नहीं है; कम-से-कम ‘घर’ में तो बचा लें।
गौरतलब है कि योगी सरकार में बिजली की स्थिति दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है। पूर्वांचल के इलाकों जैसे चंदौली में कई गांवों में बिजली सिर्फ 20-40 मिनट आती है। लोग सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार कान नहीं धर रही।
भाजपा नेता खुद इस समस्या से तंग आकर पावर हाउस पर ताला लगाने लगे तो समझ लीजिए कि आम आदमी की क्या हालत होगी। सरकार बड़े-बड़े दावे करती है कि हमने बिजली उत्पादन बढ़ा दिया, लेकिन हकीकत में ट्रांसमिशन लाइनें पुरानी हैं, चोरी ज्यादा है और मैनेजमेंट पूरी तरह फेल है। गर्मियों में डिमांड बढ़ती है तो कटौती शुरू हो जाती है।
भाजपा की सरकार ने बिजली को राजनीतिक वादे का हथियार बनाया है। चुनावों में 24×7 बिजली का वादा किया गया, लेकिन सत्ता में आने के बाद बहाने शुरू हो गए। कभी कोयला कमी, कभी ग्लोबल संकट, कभी कर्मचारियों की गलती। महंगे दामों पर बिजली खरीदने की बात होती है, लेकिन आम लोगों को राहत नहीं मिलती।
बिल बढ़ रहे हैं, लेकिन सप्लाई नहीं। छोटे व्यापारी दुकानें बंद करने को मजबूर हैं। किसानों के ट्यूबवेल बंद पड़े हैं, जिससे फसलें सूख रही हैं। योगी सरकार विकास का ढिंढोरा पीटती है, लेकिन बुनियादी सुविधा बिजली में फेल हो रही है। कुल मिलाकर यह घटना दिखाती है कि नेता भी अब जनता की समस्या से बच नहीं पा रहे। जब भाजपा का अपना नेता पत्नी की डांट से परेशान होकर धरना देता है, तो समझिए कि ग्राउंड रियलिटी कितनी खराब है।
सरकार को अब बहाने छोड़कर काम करना चाहिए। लेकिन लगता है कि सरकार की प्राथमिकता दूसरी चीजों में है। जैसे वोट चोरी और हिन्दू-मुसलमान करने में। गौरतलब है कि यह मामला बीजेपी के लिए शर्म से डूब मरने जैसा है। खैर बेशर्म बीजेपी नेताओं को इससे कोई फर्क पड़ेगा नहीं क्योंकि यह कोई पहला मामला नहीं है।



