UAE में महिलाओं का कमाल, बिजनेस शुरू करने में जबरदस्त बढ़ोतरी
UAE में महिलाएं तेजी से बिजनेस की दुनिया में अपनी पहचान बना रही हैं... नए कारोबार शुरू करने वाली महिलाओं की संख्या में बढ़ोतरी...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE में महिलाएं कारोबार की दुनिया में एक नया इतिहास लिख रही हैं.. हाल ही में सामने आए आंकड़े बताते हैं कि देश में अपना कारोबार शुरू करने.. और कंपनियां स्थापित करने की इच्छा रखने वाली महिलाओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है.. यह बदलाव केवल महिला उद्यमिता के विस्तार की कहानी नहीं है.. बल्कि UAE की बदलती अर्थव्यवस्था और कारोबारी माहौल की भी तस्वीर पेश करता है..
Sovereign PPG Corporate Services की रिपोर्ट के अनुसार 26 अगस्त तक UAE में कंपनी गठन से जुड़ी कुल पूछताछ में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 32 प्रतिशत तक पहुंच गई है.. यानी कंपनी शुरू करने में दिलचस्पी रखने वाले हर तीन लोगों में लगभग एक महिला है.. यह आंकड़ा इस बात का संकेत देता है कि.. अब महिलाएं सिर्फ नौकरी या पारंपरिक भूमिकाओं तक सीमित नहीं रहना चाहतीं.. बल्कि अपने विचारों को कारोबार में बदलकर खुद रोजगार पैदा करने.. और आर्थिक विकास में योगदान देने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही हैं..
वहीं अगर मौजूदा कारोबारी रुझानों पर नजर डालें.. तो UAE में महिला उद्यमियों की दिलचस्पी कई तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में देखने को मिल रही है.. इनमें टेक्नोलॉजी, प्रोफेशनल सर्विसेज, निवेश से जुड़े ढांचे.. और अन्य आधुनिक कारोबारी क्षेत्र प्रमुख हैं.. खास बात यह है कि इन क्षेत्रों में प्रवेश के लिए अब महिलाओं को पहले की तुलना में ज्यादा अवसर.. और संस्थागत समर्थन मिल रहा है.. UAE सरकार ने महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए पिछले कुछ वर्षों में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं.. इनमें UAE Gender Balance Council.. और National Strategy for the Empowerment of Emirati Women जैसी पहलें शामिल हैं.. इन प्रयासों का उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ाना, उन्हें नेतृत्व के अवसर देना.. और कारोबार सहित विभिन्न क्षेत्रों में उनकी भूमिका को मजबूत करना है..
सरकारी नीतियों और कारोबारी माहौल में आए बदलाव का असर बाजार के आंकड़ों में भी दिखाई देता है.. उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक UAE के फ्री जोन में जारी किए गए बिजनेस लाइसेंसों में 40 प्रतिशत से ज्यादा लाइसेंस महिलाओं के पास हैं.. यह आंकड़ा बताता है कि महिला उद्यमी केवल कारोबार शुरू करने में रुचि नहीं दिखा रही हैं.. बल्कि वास्तव में कंपनियां स्थापित कर रही हैं.. और UAE के कारोबारी इकोसिस्टम का महत्वपूर्ण हिस्सा बन रही हैं.. UAE में महिलाओं के लिए कारोबार शुरू करने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए नियमों में भी कई अहम बदलाव किए गए हैं.. अब महिलाएं किसी पुरुष गारंटर की आवश्यकता के बिना अपनी कंपनी की 100 प्रतिशत मालिक बन सकती हैं.. इस तरह के सुधारों ने महिलाओं को कारोबारी फैसले खुद लेने.. और अपने व्यवसाय पर पूर्ण नियंत्रण रखने का अवसर दिया है..
संस्थागत स्तर पर भी महिला उद्यमियों को मजबूत समर्थन मिल रहा है.. उदाहरण के लिए, UAE के अर्थव्यवस्था मंत्रालय ने जनवरी 2025 में प्राइवेट ज्वाइंट-स्टॉक कंपनियों के लिए अपने बोर्ड में कम से कम एक महिला सदस्य की मौजूदगी को अनिवार्य किया था.. इस कदम का उद्देश्य कंपनियों के शीर्ष स्तर के निर्णय लेने वाले ढांचे में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाना है.. इसके अलावा, Khalifa Fund for Enterprise Development जैसी संस्थाएं महिला कारोबारियों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं.. फंड की ओर से उपलब्ध वित्तीय सहायता और ब्याज-मुक्त ऋण जैसी सुविधाएं नए कारोबार शुरू करने वाली महिलाओं के लिए मददगार साबित हो सकती हैं.. वहीं, दुबई और अबू धाबी की Businesswomen Councils भी महिला उद्यमियों को नेटवर्किंग, कारोबारी मार्गदर्शन.. और अन्य प्रकार का सहयोग उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभा रही हैं..



