महिला आरक्षण विधेयक का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ के लिए किया जा रहा

- सिसोदिया बोले- सीटों की पूरी संरचना में छेड़छाड़ न की जाए
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने महिला आरक्षण विधेयक से संबंधित मौजूदा परिसीमन प्रक्रिया का विरोध करते हुए चिंता व्यक्त की है कि इसका इस्तेमाल राजनीतिक लाभ के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हालांकि वे विधानसभाओं में महिलाओं के प्रतिनिधित्व में वृद्धि का समर्थन करते हैं, लेकिन अपनाई जा रही प्रक्रिया मौजूदा सीट संरचना को बिगाड़ रही है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक एक अच्छा विचार है और हम सभी इसका समर्थन करते हैं। लेकिन जिस तरह से वे सीटों की पूरी संरचना में छेड़छाड़ कर रहे हैं, वह गलत है।
प्रधानमंत्री मोदी के लिए यह एक चलन बन गया है कि अगर उनकी पार्टी किसी क्षेत्र में चुनाव नहीं जीत पाती है, तो वे वहां से वोट कम करवा लेते हैं। अब वे यह नया कानून ला रहे हैं – जहां हम चुनाव नहीं जीत सकते, वहां लोकसभा की सीटें कम कर दो, और जहां हम जीतते हैं, वहां सीटें बढ़ा दो। हम परिसीमन के खिलाफ हैं, जिस तरह से यह किया जा रहा है वह बहुत गलत है। इसी तरह, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया-माक्र्सिस्ट के नेता एम.ए. बेबी ने सरकार के इस रवैये की आलोचना करते हुए कहा कि राज्यसभा द्वारा 1० में पारित संशोधन के आधार पर उसी संरचना का पालन किया जा सकता था।



