भरे मंच पर योगी आदित्यनाथ ने अपने ही सांसद का उड़ाया मजाक, वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों विकास कार्यों पर कम और भाजपा सांसद रवि किशन के साथ हसी मजाक करने में ज्यादा मसरूफ नजर आ रहे हैं।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: सूबे की सियासत में आज कल आम जनता की समस्याओं के समाधान करने की खबरें कम और नेताओं के आपस में हसी ठिठोली की खबरें ज्यादा सामने आ रही हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों विकास कार्यों पर कम और भाजपा सांसद रवि किशन के साथ हसी मजाक करने में ज्यादा मसरूफ नजर आ रहे हैं।
दरअसल सीएम ने फिर एक बार भरपूर मंच पर बीजेपी सांसद और अभिनेता रवि किशन का मजाक उड़ाया। गोरखपुर में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा, “आपको उसके नाम पर नौकरी नहीं मिलेगी।” यह बात रवि किशन को मिली मानद पीएचडी डिग्री को लेकर कही गई।
योगी ने मजाक में कहा कि रवि किशन उनके पास आए और बोले कि उन्हें पीएचडी मिल गई है। योगी ने बताया कि यह मानद उपाधि है, असली नहीं। अगर प्रोफेसर लिखेंगे तो नहीं चलेगा। डिग्री लेकर जाओगे तो नौकरी उसके नाम पर नहीं मिलेगी, बस गले में टांग कर घूम सकते हो। पूरा मंच हंसी से गूंज उठा।
यह पहली बार नहीं है जब योगी आदित्यनाथ ने रवि किशन को निशाना बनाया। पहले भी उन्होंने रवि किशन के बालों की स्टाइल, घर बनाने और घड़ी पहनने जैसे मुद्दों पर चुटकियां ली हैं। एक बार कहा कि रवि किशन ने नाले पर घर बना लिया है। दूसरी बार स्वदेशी की बात करते हुए उनकी विदेशी घड़ी पर तंज कसा।
योगी का यह बार-बार एक ही सांसद पर मजाक उड़ाना कई लोगों को सही नहीं लगता। लेकिन रवि किशन ने इस पर सफाई भी दी है। उन्होंने कहा कि योगी जी उनसे मजाक करते हैं और वे खुद को उनका “स्ट्रेस बस्टर” मानते हैं। रवि किशन का कहना है कि योगी का चिढ़ाना उन्हें अच्छा लगता है और वे चाहते हैं कि नेता उन पर और मजाक करें।
लेकिन सवाल यह है कि क्या एक बड़े मुख्यमंत्री को बार-बार अपने ही पार्टी के सांसद का इस तरह मजाक उड़ाना चाहिए? जनता का भला करने के बजाय यूँ सांसदों के साथ हसी ठिठोली करना कहाँ तक सही है ये बात जनता बखूबी समझती है।



