उन्नाव में युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के लखनऊ–कानपुर रेलमार्ग के डाउन ट्रैक पर झांसी पैसेंजर ट्रेन से कटकर युवक ने आत्महत्या कर ली.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के लखनऊ–कानपुर रेलमार्ग के डाउन ट्रैक पर झांसी पैसेंजर ट्रेन से कटकर युवक ने आत्महत्या कर ली.

गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में सहजनी रेलवे क्रॉसिंग के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और आरपीएफ टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस के अनुसार, मृतक युवक की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पहचान के प्रयास जारी हैं। शव को कब्जे में लेकर रेलवे ट्रैक को क्लियर कराया गया, जिससे रेल यातायात सुचारु हो सका।

इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर युवक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

रिपोर्ट- रंजन बाजपेई “निडर”,उन्नाव

Related Articles

Back to top button