छात्रों की गूंज से भाजपा का हाल बेहाल

पवन खेड़ा का केंद्र पर तीखा हमला

बोले- छात्रों की गूंज से उड़ी बीजेपी की नींद, कार्यक्रम रोकने की हो रही कोशिश

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
उज्जैन। इंदौर में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ को लेकर सियासी बवाल मचा हुआ है। कांग्रेस ने भाजपा पर उसे रू कवाने के लिए साजिश करने का आरोप लगाया है। उज्जैन पहुंचे कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बाबा महाकाल के दर्शन के बाद ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी के अभियान से प्रधानमंत्री मोदी और प्रशासन दबाव में हैं।
धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा ने बाबा महाकाल के दर्शन-पूजन के बाद भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर खेड़ा ने दावा किया कि इस अभियान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नींद उड़ी हुई है और इसी घबराहट के कारण स्थानीय प्रशासन भी दबाव में काम कर रहा है।
बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना के बाद मीडिया से बातचीत में पवन खेड़ा ने प्रशासनिक पाबंदियों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का छात्रों के बीच जाना और उनसे संवाद करना सरकार के लिए चिंता का विषय बन गया है। खेड़ा ने राजनीतिक दावा करते हुए कहा कि जब देश के प्रधानमंत्री ही राहुल गांधी से डरते हैं, तो प्रशासन का डरना स्वाभाविक ही है। महाकाल दर्शन के दौरान खेड़ा ने कहा कि बाबा के दरबार में उन्हें हमेशा असीम शांति मिलती है। उन्होंने देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि तथा सामाजिक सौहार्द की प्रार्थना करने की बात कही।

दीपोत्सव के खर्च पर भी उठे सवाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर उज्जैन में आयोजित दीपोत्सव को लेकर भी पवन खेड़ा ने भाजपा सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि देश में बिहार की बाढ़ और दिल्ली में मासूमों की मौत जैसे गंभीर मुद्दे हैं। ऐसे में जन्मदिन के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च करना संवेदनहीनता है। उज्जैन में दीपोत्सव के दौरान एक 12 वर्षीय बच्चे के झुलसने की घटना का जिक्र करते हुए खेड़ा ने दुख जताते हुए कहा कि कांग्रेस ध्यान भटकाने वाली राजनीति में शामिल नहीं होगी।

राहुल गांधी ने पूछा- क्या खिला रहा है इंदौर, पोहे-जलेबी या कुछ और…

स्वाद की राजधानी कहे जाने वाले इंदौर के पोहे देशभर में मशहूर हैं। इंदौर में होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ आयोजन में इंदौर की खान-पान संस्कृति के जरिए भी युवाओं को साधने की कोशिश राहुल गांधी ने की है। उन्होंने आयोजन के एक दिन पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट की। इसमें लिखा, ‘क्या खिला रहा है इंदौर, पोहे-जलेबी या कुछ और।’ उनकी इस पोस्ट की सोशल मीडिया पर चर्चा है। दरअसल, इंस्टाग्राम को युवा ज्यादा पसंद करते हैं। इस कारण राहुल गांधी ने यह पोस्ट सिर्फ इंस्टाग्राम अकाउंट पर ही की है।

56 दुकान भी जा सकते हैं राहुल

इंदौर की सराफा चौपाटी और 56 दुकान खान-पान के लिए प्रसिद्ध हैं। पांच साल पहले जब राहुल गांधी चुनावी रैली में शामिल होने के लिए इंदौर आए थे, तो 56 दुकान भी गए थे। शनिवार को भी वे 56 दुकान जा सकते हैं। राहुल गांधी की इंदौर यात्रा में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के अलावा कोई दूसरा कार्यक्रम नहीं जुड़ा है, लेकिन इंदौर आने के बाद वे कुछ स्थानों पर जा सकते हैं। हालांकि, इसका खुलासा कांग्रेस नेताओं ने नहीं किया है।

भाजपा अध्यक्ष ने किया पलटवार

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज अभियान को लेकर उज्जैन में भाजपा और कांग्रेस के बीच बयानबाजी भी तेज है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अभियान पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि इसका इस्तेमाल युवाओं के हित के बजाय कांग्रेस के भीतर उठने वाली विरोधी आवाजों को दबाने के लिए किया जा रहा है।

मप्र में आगर-मालवा में बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार

तीन बच्चों समेत 8 श्रद्धालुओं की मौत
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
भोपाल। मध्य प्रदेश के आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर के पास बीती रात मूसलधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। तेज बारिश के बीच पानी के तेज बहाव में एक कार नाले में बह गई। हादसे में कार सवार 3 बच्चों, 3 पुरुषों और 2 महिलाओं सहित कुल 8 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है।
बताया जा रहा है कि बीती रात क्षेत्र में तेज बारिश हो रही थी। इसी दौरान श्रद्धालुओं से भरी कार नाले में पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गई और बह गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए कार और शवों को नाले से बाहर निकालने की कार्रवाई की। फिलहाल पुलिस घटना की परिस्थितियों और हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गए। तेज बहाव में बही कार और उसमें सवार लोगों की तलाश के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

ममता बनर्जी को एक और झटका

नंदीग्राम के बाद रेजीनगर से भी उम्मीदवार ने वापस लिया नाम

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
कोलकाता। ममता बनर्जी के लिए इन दिनों राजनीतिक झटकों का दौर जारी है। नंदीग्राम उपचुनाव से उनकी पार्टी के उम्मीदवार के नाम वापस लेने के ठीक एक दिन बाद रेजीनगर उपचुनाव में भी पार्टी के प्रत्याशी ने चुनाव न लडऩे का फैसला किया है। शनिवार को ममता बनर्जी की पार्टी के उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने चुनावी मैदान छोड़ दिया।
आपको बता दें कि नंदीग्राम और रेजीनगर दोनों ही सीटों पर उपचुनाव के लिए 6 अक्टूबर को मतदान होना है। इस तरह, ममता बनर्जी ने अब इन दोनों ही महत्वपूर्ण सीटों पर अपने उम्मीदवार खो दिए हैं। पश्चिम बंगाल का नंदीग्राम उपचुनाव देश के सबसे चर्चित और हाई-प्रोफाइल सियासी मुकाबलों में से एक बनता जा रहा था, लेकिन बीते शुक्रवार को महज कुछ ही घंटों के भीतर पूरी राजनीतिक तस्वीर बदल गई।
इस नाटकीय घटनाक्रम की शुरुआत तब हुई, जब ममता बनर्जी गुट की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात के तुरंत बाद अचानक चुनाव मैदान से अपना नाम वापस ले लिया। इस बड़े उलटफेर के बाद जैसे ही ममता बनर्जी ने विपक्षी एकजुटता दिखाते हुए कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को अपना समर्थन देने का एलान किया, वैसे ही सियासी पारा और चढ़ गया। समर्थन की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने मिलन प्रधान को साल 2007 के नंदीग्राम आंदोलन से जुड़े एक पुराने हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया। सुर्खियों में आ गई जब टीएमसी के अरूप रॉय गुट डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस के नेता रितब्रत बनर्जी ने दावा किया कि यह कार्रवाई उनके गुट द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर हुई है। रितब्रत बनर्जी का यह धड़ा तृणमूल से अलग होकर खुद नंदीग्राम उपचुनाव लड़ रहा है।

दुष्यंत चौटाला का भाजपा पर हमला

विकास से लेकर नौकरियों और कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
चंडीगढ़। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जींद में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा सरकार पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने विकास कार्यों, रोजगार, कानून व्यवस्था, यूपीआईसमेत कई विषयों पर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।
दुष्यंत चौटाला ने आरोप लगाया कि जब सरकार से विकास कार्यों को लेकर सवाल किया जाता है तो चर्चा दूसरे मुद्दों की ओर मोड़ दी जाती है। उन्होंने गांवों में दीये जलाने के कार्यक्रम को लेकर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि सरपंचों पर 50-50 दीये जलाने का दबाव बनाया जा रहा है। यह आरोप दुष्यंत चौटाला की ओर से लगाया गया है।

अभी कितने लोगों को गंवानी पड़ेगी अपनी जान : अभिजीत

आईआईटी बॉम्बे में सुसाइड पर सीजेपी दुखी
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
मुंबई। आईआईटी बॉम्बे में सुसाइड पर सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके ने रिएक्शन दिया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि दूर-दराज के आदिवासी इलाकों में भी छात्र मर रहे हैं और मुंबई जैसे बड़े शहर में भी। यह संकट हर जगह फैला हुआ है। छात्रों की जिंदगी को प्राथमिकता देने से पहले और कितने छात्रों को अपनी जान गंवानी पड़ेगी? आईआईटीबॉम्बे के पवई कैंपस में शुक्रवार को दूसरे साल के एक छात्र की मौत से हडक़ंप मच गया। छात्र एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में बीटेक की पढ़ाई कर रहा था।
संस्थान के मुताबिक, उसी दिन परीक्षा के दौरान उसे मोबाइल फोन इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया था। आईआईटी बॉम्बे ने बताया कि छात्र ने परीक्षा का प्रश्नपत्र चेट जीपीटी पर अपलोड कर उसके जवाब हासिल करने की कोशिश की थी। परीक्षा के दौरान हुई इस घटना के बाद छात्र की मौत हो गई। हालांकि, आईआईटी बॉम्बे ने साफ कहा है कि उसके खिलाफ कोई औपचारिक अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू नहीं की गई थी संस्थान के अनुसार, विभाग के प्रमुख और परीक्षा से जुड़े शिक्षक ने छात्र से बात की थी और उसे समझाया था कि इस घटना का उसके अकादमिक करियर पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा। इसके बाद छात्र अपने हॉस्टल के कमरे में लौट गया, जहां बाद में वह मृत पाया गया।

डूसू के चुनाव में एबीवीपी को बड़ा झटका

13वें राउंड में एनएसयूआई अध्यक्ष सह सचिव पद पर आगे, 1 पर एबीवीपी
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ ( डूसू ) चुनाव 26 के लिए दो शिफ्ट में मतदान शुक्रवार (18 सितंबर) को संपन्न हो चुका है. कुल 1,51,842 वोटरों के लिए 158 मतदान बूथ बनाए गए थे. रात 8 बजे तक 4०.46प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ मतदा। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के यश डबास को 14,919 वोट मिले हैं, जबकि एनएसयूआई के विजय शंकर मीणा को 15,212 वोट मिले हैं. मीणा 293 वोटों से आगे हैं।
उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन 19,964 वोटों के साथ सबसे आगे हैं। एबीवीपी के ईशू मौर्य को 10,127 और एनएसयूआई के वीर चतरथ को 4,692 वोट मिले हैं. दीपांशु शौकीन, ईशू मौर्य से 9,837 वोटों से आगे हैं। सचिव पद पर एबीवीपी की रिया छावड़ी को 12,75० वोट मिले हैं, जबकि एनएसयूआई की नम्रता चौधरी को 9,895 वोट मिले हैं. रिया छावड़ी 2,855 वोटों से आगे हैं। संयुक्त सचिव पद पर हृस्ढ्ढ के गोपाल चौधरी 10,403 वोटों के साथ आगे हैं. विशेष यादव को 9,898 और एबीवीपी के लक्ष्य राज सिंह को 9,728 वोट मिले हैं. गोपाल चौधरी, विशेष यादव से 505 वोटों से आगे हैं।

Related Articles

Back to top button