प्यार के लिए इंजेक्शन में मिलाया जहर, माता-पिता की ली जान
तेलंगाना के विकाराबाद जिले की रहने वाली नर्स सुरेखा, जिसने प्रेम प्रसंग के चलते कथित तौर पर अपने माता-पिता की जहर वाले इंजेक्शन से हत्या कर दी थी, ने संगारेड्डी के एक हॉस्टल में आत्महत्या कर ली.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: तेलंगाना के विकाराबाद जिले की रहने वाली नर्स सुरेखा, जिसने प्रेम प्रसंग के चलते कथित तौर पर अपने माता-पिता की जहर वाले इंजेक्शन से हत्या कर दी थी, ने संगारेड्डी के एक हॉस्टल में आत्महत्या कर ली.
तेलंगाना में विकाराबाद जिले के बंटवारम मंडल के याचारम गांव की रहने वाली सुरेखा नामक एक नर्स ने संगारेड्डी जिला हेडक्वार्टर के एक प्राइवेट हॉस्टल में आत्महत्या कर ली.
इसी नर्स अपने प्रेमी के प्यार में पड़कर अपने माता-पिता को जहर मिला हुआ इंजेक्शन देकर मार दिया था. अपने माता-पिता की हत्या के मामले में जेल की सजा काट चुकी सुरेखा हाल ही में जमानत पर रिहा हुई थी.
सुरेखा जमानत के बाद से संगारेड्डी जिला हेडक्वार्टर के एक प्राइवेट हॉस्टल में रह रही थी. अभी ये पता नहीं चल सका है कि सुरेखा ने आत्महत्या क्यों की, लेकिन जानकारी के अनुसार, जिस जहर के इंजेक्शन से नर्स ने अपने मां-बाप को मारा था, वही जहर का इंजेक्शन लगाकर उसने खुद भी आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलने के बाद संगारेड्डी पुलिस मौके पर पहुंची.
पुलिस घटना की जांच कर रही है
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामला दर्ज कर लिया गया है. संगारेड्डी पुलिस ने परिवार को भी सुरेखा की आत्महत्या की सूचना दे दी है. पुलिस घटना की जांच कर रही है. उसकी आत्महत्या के असली कारण क्या हैं? जमानत पर जेल से रिहा होने के बाद उसकी मानसिक स्थिति कैसी थी? पुलिस निम्नलिखित मुद्दों की जांच कर रही है.
माता-पिता की हत्या के आरोप में हाल ही में जेल से रिहा हुई सुरेखा की आत्महत्या स्थानीय स्तर पर चर्चा का एक विषय बन गया है. बता दें कि विकाराबाद जिले में अपने माता-पिता की मौत के मामले में जनवरी 2026 में सुरेखा की गिरफ्तारी की गई थी. 24 जनवरी को विकाराबाद के बंटवारम मंडल के याचारम गांव में सुरेखा के माता-पिता दशरथ और लक्ष्मी मृत मिले थे.
माता-पिता की कातिल थी सुरेखा
शुरुआत में ये मौत सामान्य लग रही थी, लेकिन जब पुलिस को घटनास्थल से सीरिंज और इंजेक्शन की खाली शीशियां मिली तो शक बढ़ा और जांच के दौरान ये पता चला कि सुरेखा एक युवक से प्रेम करती थी. वो उससे विवाह करना चाहती थी, लेकिन उसके माता-पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे, इसलिए सुरेखा ने उनकी हत्या कर दी.



