बच्ची के परिजनों से मिले सपा नेता, हर संभव मदद का दिया भरोसा

गोरखपुर में थाना कोतवाली क्षेत्र के जगन्नाथपुर मोहल्ला निवासी करीब 10 वर्षीय दीपिका शर्मा की मौत के मामले में रविवार को समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार के घर पहुंचा।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: गोरखपुर में थाना कोतवाली क्षेत्र के जगन्नाथपुर मोहल्ला निवासी करीब 10 वर्षीय दीपिका शर्मा की मौत के मामले में रविवार को समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार के घर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने स्वजन से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और शोक संवेदना व्यक्त की।

सपा नेताओं ने बताया कि घटना को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। प्रतिनिधिमंडल ने परिवार को भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर मृतका के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

सपा नेताओं के अनुसार, बच्ची का अस्पताल से अपहरण कर उसे दूर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने का आरोप एक पुलिसकर्मी पर है। प्रतिनिधिमंडल ने घटना की जानकारी लेने के साथ ही परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम, महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी, जिला महासचिव रामनाथ यादव, नगीना प्रसाद साहनी, संजय विद्यार्थी, सविता, अमित ठाकुर, रामललित यादव, रामभवन शर्मा, अली हुसैन, मैना भाई, गवीश दुबे, बृजनाथ मौर्य, धनंजय सिंह सैथवार, राजू प्रसाद, अमित शर्मा, लालजी यादव, धर्मेंद्र मौर्य, भृगुनाथ निषाद, जयकिशन कन्नौजिया, बालेन्द्र यादव, गोरख शर्मा, मुजीबुर्रहमान, राजेश सिंह सैथवार, आबिद अली, कुलदीप शर्मा, गुलाब चंद शर्मा, विपिन सिंह, शंकर ठाकुर, संजीव यादव, माणिचंद ठाकुर, रामु शर्मा, दिनेश शर्मा, राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट- अमरेंद्र पांडेय, गोरखपुर

Related Articles

Back to top button