ममता बनर्जी की भतीजी ने उठाया खौफनाक कदम,घर में लटकता मिला शव

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भतीजी वृष्टि मुखर्जी ने आत्महत्या कर ली है. रामपुरहाट स्थित उनके घर में उनका शव फंदे से लटका हुआ मिला है.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भतीजी वृष्टि मुखर्जी ने आत्महत्या कर ली है. रामपुरहाट स्थित उनके घर में उनका शव फंदे से लटका हुआ मिला है.

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनकी भतीजी वृष्टि मुखर्जी ने आत्महत्या कर ली है. मंगलवार दोपहर को रामपुरहाट में उनके घर पर उनका शव फंदे से लटका मिला. परिवार का कहना है कि उन्होंने आत्महत्या कर ली. जानकारी के मुताबिक, वृष्टि पिछले 4-5 साल से डिप्रेशन से परेशान थीं और इलाज चल रहा था.

ममता के ममेरे भाई की बेटी थीं वृष्टि

पश्चिम बंगाल स्कूल भर्ती घोटाले में उनका नाम आने के बाद उनकी सरकारी नौकरी (ग्रुप-सी) छिन गई थी. हाल में तलाक के मामले से भी वे तनाव में थीं. वृष्टि, ममता बनर्जी के ममेरे भाई निहार मुखर्जी की बेटी थीं. निहार रामपुरहाट में तृणमूल कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष रह चुके हैं. परिवार का ननिहाल रामपुरहाट के कुसुम्बा गांव में है. वे एक स्थानीय स्कूल में ग्रुप-सी कर्मचारी थीं.

भर्ती घोटाले की जांच में सेंट्रल एजेंसियों को पता चला कि लगभग 90 प्रतिशत OMR शीट में गड़बड़ी थी. जांच में वृष्टि समेत कई उम्मीदवारों का नाम सामने आया, जिन्हें कथित तौर पर फायदा मिला था. इसके बाद कानूनी कार्रवाई हुई और उनकी नौकरी चली गई.

मौत की असल वजह अभी साफ नहीं

मंगलवार दोपहर को कुसुम्बा गांव में उनके घर की दूसरी मंजिल की बालकनी में कपड़े के सहारे उनका शव लटका हुआ मिला. सूचना मिलने पर रामपुरहाट पुलिस मौके पर पहुंची. शव को उतारकर जांच के लिए रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेजा गया. पुलिस को शुरुआती तौर पर आत्महत्या का शक है. हालांकि, उनकी मौत की असल वजह अभी साफ नहीं है.

रामपुरहाट पुलिस मौत से जुड़े हालात का पता लगाने के लिए जांच कर रही है. वहीं, परिवार वालों का कहना है कि वृष्टि पिछले चार-पांच सालों से डिप्रेशन से जूझ रही थीं और उनका इलाज चल रहा था.

Related Articles

Back to top button