वायुसेना में KAA संजीव की नई जिम्मेदारी, संभाला AOM का पद

एयर मार्शल KAA संजीव ने भारतीय वायुसेना में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाल लिया है. 3 दशक से ज्यादा के अनुभव के साथ, उन्हें IL-76, AWACS जैसे विमानों पर महारत हासिल है.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: एयर मार्शल KAA संजीव ने भारतीय वायुसेना में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाल लिया है. 3 दशक से ज्यादा के अनुभव के साथ, उन्हें IL-76, AWACS जैसे विमानों पर महारत हासिल है.

एयर मार्शल KAA संजीव AVSM VSM ने मंगलवार (1 सितंबर 2026) को भारतीय वायुसेना में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस (Air Officer-in-Charge Maintenance) का पद संभाल लिया.

पदभार संभालने के बाद उन्होंने नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी. एयर मार्शल KAA संजीब ने एयर मार्शल संजीव घुराटिया की जगह ली है.

जानकारी के मुताबिक एयर मार्शल KAA संजीव को 3 सितंबर 1988 को भारतीय वायुसेना की एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग की मैकेनिकल ब्रांच में कमीशन मिला था. उन्हें आईएल-76, एयरबोर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (एडब्ल्यूएसीएस) और बोइंग 737-200 विमानों पर काम करने का व्यापक कार्य अनुभव है.

प्रोजेक्ट मैनेजमेंट टीम के लीड इंजीनियर

साल 2003 में वह एयर हेडक्वार्टर की प्रोजेक्ट मैनेजमेंट टीम के लीड इंजीनियर और टीम लीडर रहे. उनकी टीम ने भारतीय वायुसेना में पहले IL-78 फ्लाइट रिफ्यूलर एयरक्राफ्ट को शामिल करने में अहम भूमिका निभाई. इसके अलावा वो भारतीय वायुसेना में AWACS बेड़े को शामिल करने और उसे ऑपरेशनल बनाने वाले शुरुआती अधिकारियों में भी शामिल रहे हैं.

तीन दशक से ज्यादा का अनुभव

एयर मार्शल संजीव का सैन्य करियर तीन दशक से ज्यादा का है. इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण फील्ड और स्टाफ नियुक्तियों पर काम किया. नई जिम्मेदारी संभालने से पहले वह एयर हेडक्वार्टर में डायरेक्टर जनरल (Aircraft), डायरेक्टर जनरल (System) और असिस्टेंट चीफ ऑफ द एयर स्टाफ (Maintenance Plans) जैसे अहम पदों पर तैनात रह चुके हैं. वो Bangladesh Flight Safety Institute और प्रतिष्ठित Indian Institute of Public Administration के पूर्व छात्र भी हैं.

VSM और AVSM से सम्मानित

उत्कृष्ट सेवा और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए एयर मार्शल KAA संजीब को 2015 में विशिष्ट सेवा मेडल (VSM) और 2026 में अति विशिष्ट सेवा मेडल (AVSM) से सम्मानित किया गया था.

एयर मार्शल संजीव घुराटिया की जगह ली

एयर मार्शल KAA संजीब ने एयर मार्शल संजीव घुराटिया AVSM VSM की जगह यह जिम्मेदारी संभाली है. एयर मार्शल घुराटिया 31 अगस्त 2026 को 39 साल की शानदार सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए.

Related Articles

Back to top button