विपक्ष की महारैली में भीड़ देख छूटे भाजपाइयों के पसीने, लगाने लगे फर्जी आरोप

रिजिजू ने दावा किया कि कांग्रेस ने भीड़ दिखाने के लिए AI का इस्तेमाल किया है.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: इंडिया गठबंधन की महारैली की अपार सफलता के बाद एक तरफ जहां विपक्ष के हौसले बुलंद हैं तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा के खेमे में हलचल सी मच गई है।

दरअसल इंडिया गठबंधन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रविवार को रैली रखी थी. कांग्रेस समेत बाकी पार्टियों के नेता पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर पहुंचे. वे इसके बाद खुली बसों में बैठकर मिंटो ब्रीज गए. यहां से रामलीला मैदान पहुंचे.

इस दौरान राहुल गांधी, अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी और ममता बनर्जी एक ही बस में बैठे हुए दिखे. राहुल बस में सबसे आगे थे, जबकि प्रियंका काफी पीछे बैठी थीं. अब इस रैली के बाद अगल ही राग अलापने लगे हैं। कोई कह रहा है राहुल ने जानबूझकर 1 नवंबर का दिन चुना तो कोई कह रहा है रैली में भीड़ ही नहीं जुटी। खैर भीड़ किस तरह जुटी ये भारत के हर एक नागरिक ने देखी लोग इतने थे की जगह कम पड़ने लगी। लेकिन बावजूद इसके भाजपाई अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। तो विपक्षी नेताओं ने भाजपावालों के ऐसे आरोपों पर अब खुलकर जवाब देने शुरू कर दिए हैं।

दरअसल BJP और NDA के सहयोगी दलों का दावा है कि राहुल गांधी की इस रैली में उम्मीद से बेहद कम लोग शामिल हुए थे. भारतीय जनता पार्टी के नेता किरेन रिजिजू ने इस रैली को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कस दिया. कांग्रेस ने रैली की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है.

रिजिजू ने दावा किया कि कांग्रेस ने भीड़ दिखाने के लिए AI का इस्तेमाल किया है. किरेन रिजिजू ने एक्स पर फोटो शेयर की. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘रामलीला मैदान में भारी भीड़ दिखाने के लिए, कांग्रेस पार्टी को कम से कम AI से बनी तस्वीर तो ठीक से तैयार करनी चाहिए थी. कांग्रेस पार्टी की फर्जी नरेटिव टीम से तो रामलीला मैदान को भरा हुआ दिखाने के लिए AI से फोटो भी ठीक से नहीं बनाई गई.’

वहीं इस मामले पर भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, “राहुल गांधी ने जानबूझकर 1 नवंबर का दिन रैली के लिए चुना, क्योंकि वह अपने कुकर्मों पर पर्दा डालना चाहते थे। आप सभी जानते हैं कि 1984 के दंगों में कांग्रेस के लोगों ने किस तरह हमारे निर्दोष सिख भाई-बहनों को जिंदा जला दिया था।

इसको लेकर अब संजय राउत ने बीजेपी पर तंज कसा है. संजय राउत ने तंज कसते हुए कहा, “हम एक मुहिम चालू करेंगे. हम सब मिलकर बीजेपी को नेत्र दान करेंगे. दिल्ली में इतनी बड़ी रैली हुई, बीजेपी को दिखती ही नहीं है. इसके लिए उन्हें नेत्र दान करना पड़ेगा.” आपको बता दें कि इससे पहले भी संजय राउत इस रैली को लेकर बड़ा बयान दे चुके हैं।

शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने INDIA गठबंधन की रैली पर कहा, “लाखों की संख्या में लोग आ रहे हैं। लोगों को रोकने की बहुत कोशिश चल रही है लेकिन रोकने की जितनी कोशिश करेंगे उतनी भीड़ बढ़ती जाएगी…लोग रिजीम चेंज करना चाहते हैं, उनको ये सरकार नहीं चाहिए। आज रामलीला मौदान में जो हम हमारी ताकत दिखाने जा रहे हैं, वो किसी पार्टी की ताकत नहीं है, वो देश की ताकत है…

एक तरफ जहाँ भाजपाई ये दावा कर रहे हैं कि रैली में भीड़ ही नहीं थी वहीं विपक्ष के नेता ऐसा दावा कर रहे हैं अब तक की सबसे पहले बड़ी रैली है। इसी कड़ी में सपा प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आज़मी ने कहा, “1974 के बाद सबसे बड़ी रैली दिल्ली में हुई है।

वह भी रामलीला मैदान में। अगर इसे फ्लॉप शो कहा जा रहा है, तो यह ‘खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे’ जैसा है। यह रैली संविधान के खिलाफ काम करने वालों के खिलाफ है। चोरी से बनी सरकारों के खिलाफ है। चुनाव आयोग जिसने भाजपा का वर्कर बनकर काम किया, इनकी पोल खुल चुकी है। अगर जनता की आवाज़ पर प्रधानमंत्री जी तुरंत इन्हें बदल देते, तो इतना बड़ा बवाल खड़ा ही नहीं होता। अब इन्हें जेल भी जाना पड़ेगा। अब जनता जाग चुकी है।

वहीं बात की जाए रैली की तो आपको बता दें कि इस रैली के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी जमकर दहाड़े। INDIA गठबंधन की रैली में कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, “…लाखों लोग पैदल चलकर यहां एक साथ आए हैं। मैं आप सभी का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। आपको देश को एक संदेश देना था, और आपने वह संदेश दे दिया है। यह किसी एक राजनीतिक दल या सिर्फ नेताओं की आवाज़ नहीं है।

Related Articles

Back to top button