BPSC 71वीं मेंस में 3392 अभ्यर्थी सफल, अब अगले चरण की तैयारी

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (CCE) की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 3392 अभ्यर्थियों को सफलता मिली है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (CCE) की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 3392 अभ्यर्थियों को सफलता मिली है। आयोग की ओर से 1298 पदों पर भर्ती के लिए मेंस परीक्षा आयोजित की गई थी। लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह बड़ी खबर है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

आयोग ने मुख्य परीक्षा का रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया है। इस पीडीएफ में सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं। अभ्यर्थियों को अपना रिजल्ट देखने के लिए पीडीएफ डाउनलोड करना होगा और उसमें अपना रोल नंबर सर्च करना होगा। अगर सूची में उनका रोल नंबर मौजूद है, तो वे मुख्य परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं।

3392 अभ्यर्थियों को मिली सफलता

BPSC 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा की मुख्य परीक्षा में कुल 3392 उम्मीदवार सफल हुए हैं। आयोग ने इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1298 पदों को भरने के लिए परीक्षा आयोजित की थी। मेंस परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों को काफी समय से परिणाम का इंतजार था। अब रिजल्ट जारी होने के बाद सफल उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण की तैयारी करनी होगी।

कब आयोजित की गई थी परीक्षा?

71वीं BPSC भर्ती के तहत कुल 1298 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं. इसके लिए मेंस परीक्षा का आयोजन 25 से 30 अप्रैल 2026 के बीच किया गया था. परीक्षा समाप्त होने के बाद से ही उम्मीदवारों को रिजल्ट का इंतजार था. आयोग के संशोधित परीक्षा कैलेंडर में मेंस परीक्षा का रिजल्ट सितंबर तक जारी होने की संभावना जताई गई थी. हालांकि, निर्धारित समय के बाद अब आयोग ने रिजल्ट घोषित किया है. मुख्य परीक्षा में सफल हुए 3392 उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले राउंड में शामिल होने का मौका मिलेगा.

ऐसे चेक करें 71वीं BPSC मेंस का रिजल्ट

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

  • 1. सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं.
  • 2. वेबसाइट के होमपेज पर Results या Latest Updates सेक्शन में जाएं.
  • 3. यहां 71st CCE Mains Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • 4. लिंक खुलने के बाद रिजल्ट की पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगी.
  • 5. पीडीएफ में अपना रोल नंबर सर्च करें.
  • 6. अगर आपका रोल नंबर सूची में मौजूद है तो आप मुख्य परीक्षा में सफल हुए हैं.
  • 7. भविष्य में जरूरत पड़ने पर रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें.

 

Related Articles

Back to top button