एथनिक लुक के लिए 5 आसान हेयरस्टाइल

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
त्योहारों, शादी-ब्याह, पूजा, पारिवारिक समारोह या किसी खास अवसर पर जब भी हम साड़ी, सूट, अनारकली या लहंगा पहनते हैं, तो सबसे बड़ी चिंता होती है कि कौन-सी हेयरस्टाइल पूरे लुक को और भी खूबसूरत बनाएगी। अक्सर लोग सोचते हैं कि आकर्षक हेयरस्टाइल बनाने के लिए पार्लर जाना जरूरी है, लेकिन ऐसा नहीं है। कुछ आसान और ट्रेंडी हेयरस्टाइल ऐसी भी हैं जिन्हें आप घर पर केवल 5-10 मिनट में तैयार कर सकती हैं। सही हेयरस्टाइल न केवल आपके एथनिक आउटफिट की खूबसूरती बढ़ाती है, बल्कि चेहरे के फीचर्स को भी उभारती है। यदि इसमें गजरा, छोटे फूल, मोती वाले हेयरपिन या स्टाइलिश एक्सेसरीज़ जोड़ दिए जाएं, तो साधारण लुक भी बेहद एलिगेंट दिखाई देता है। इस समय मिनिमल और नेचुरल हेयरस्टाइल का ट्रेंड काफी लोकप्रिय है। ऐसे हेयरस्टाइल जो आरामदायक हों, लंबे समय तक टिके रहें और हर तरह के आउटफिट के साथ मैच करें, उन्हें सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन या किसी खास मौके पर बिना ज्यादा मेहनत किए स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो ये आसान हेयरस्टाइल आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं।
सॉफ्ट वेवी ओपन हेयर
यदि आप बिना ज्यादा स्टाइलिंग के खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो बालों में हल्की वेव्स बनाकर खुले रखें। बीच या साइड की मांग निकालें और एक सुंदर हेयर क्लिप, मांग टीका या फूलों की एक्सेसरी लगाएं। यह हेयरस्टाइल खासकर जॉर्जेट, शिफॉन और फ्लोरल एथनिक आउटफिट के साथ बेहद आकर्षक लगती है।
खूबसूरत बनाने के और टिप्स
हेयरस्टाइल बनाने से पहले बालों को अच्छी तरह सुलझाएं। हल्का हेयर सीरम लगाने से बाल स्मूद और शाइनी दिखते हैं। हेयरस्टाइल को लंबे समय तक टिकाने के लिए हल्के होल्ड वाला हेयर स्प्रे इस्तेमाल करें। ताजे फूल, गजरा, मोती वाले पिन या मिनिमल हेयर एक्सेसरीज़ लुक को और आकर्षक बनाते हैं। अपने फेस शेप और आउटफिट के अनुसार हेयरस्टाइल चुनें।
ट्विस्टेड लो पोनीटेल
लो पोनीटेल में दोनों तरफ के बालों को हल्का ट्विस्ट देकर पीछे बांधें। इसके बाद मोती वाली हेयर पिन, मेटल क्लिप या मिनिमल एक्सेसरी जोड़ें। यह हेयरस्टाइल उन महिलाओं के लिए उपयुक्त है जो सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक चाहती हैं। इसे ऑफिस फेस्टिव सेलिब्रेशन, फैमिली फंक्शन या पूजा के दौरान भी आसानी से कैरी किया जा सकता है।
साइड ब्रेड
यह एक सदाबहार स्टाइल है जो कैज़ुअल और फॉर्मल दोनों मौकों के लिए सही है। इसके अलावाअगर आप पारंपरिक लुक में थोड़ा मॉडर्न टच चाहती हैं, तो साइड ब्रेड बेहतरीन विकल्प है। ढीली चोटी बनाकर उसमें छोटे फूल, रिबन या स्टोन पिन लगाएं। यह स्टाइल लंबे बालों पर खासतौर से खूबसूरत लगती है। कुर्ती, अनारकली या लहंगे के साथ आसानी से मैच हो जाती है।
क्लासिक लो बन
लो बन एथनिक आउटफिट के साथ सबसे पसंदीदा हेयरस्टाइल में से एक है। इसे साड़ी, सिल्क सूट या लहंगे के साथ आसानी से बनाया जा सकता है। बीच की मांग या साइड पार्टिंग करके बालों का साफ-सुथरा बन बनाएं और चाहें तो गजरा, ताजे फूल या मोती वाले हेयर एक्सेसरीज से सजाएं। यह हेयरस्टाइल चेहरे को सलीकेदार और रॉयल लुक देती है।
हाफ-अप हाफ-डाउन
जिन लोगों को खुले बाल पसंद हैं, उनके लिए हाफ-अप हाफ-डाउन हेयरस्टाइल शानदार विकल्प है। सामने के कुछ बालों को पीछे पिनअप करके बाकी बाल खुले छोड़ दें। हल्के कर्ल या वेव्स जोडऩे से हेयरस्टाइल और भी आकर्षक दिखाई देती है। यह स्टाइल लगभग हर फेस शेप और एथनिक आउटफिट पर जंचती है।



