नये कपल्स को यहां मिलेगा रोमांस और खूबसूरत नजारे

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
शादी के बाद हनीमून हर कपल के लिए सबसे खास और यादगार समय होता है। यही वजह है कि सही डेस्टिनेशन चुनना बेहद जरूरी है। हनीमून के लिए अधिकतर कपल्स ऐसी जगह का चयन करना चाहते हैं, जहां रोमांस, खूबसूरत नज़ारे, निजी पल और शानदार अनुभव सबकुछ एक साथ मिले। इन कपल्स की इस वेडिंग सीजन में शादी हो रही है, उन्हें अभी से अपने लिए हनीमून डेस्टिनेशन का चुनाव कर लेना चाहिए। साथ ही 2026 के ट्रेडिंग हनीमून डेस्टिनेशन की बुकिंग करा लेनी चाहिए। तो अगर आप भी दुनियाभर के बेस्ट हनीमून स्थलों पर जाना चाहते हैं तो इन स्थानों को चुनें जो 2026 में सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। साथ ही ये स्थल कपल्स के लिए कम खर्च में टूर हो जायेगा क्योंकि यहां के हनीमून डेस्टिनेशन पैकेज बजट फे्रंडली है।

श्रीलंका

शांत बीचेस और खूबसूरत प्राकृतिक नजारों के बीच कपल्स रोमांटिक वक्त बिताना चाहते हैं तो श्रीलंका की यात्रा कर सकते हैं। श्रीलंका उन कपल्स के लिए परफ़ेक्ट है जो एक ही ट्रिप में बीच, जंगल, हिल स्टेशन और संस्कृति का मिश्रण चाहते हैं। यहां आप आकर्षण बेंटोटा और मिरिसा के रोमांटिक बीच, कैंडी की झीलें और मंदिर, एला के मनमोहक पर्वत और सफारी का अनुभव उठा सकते हैे।

मॉरीशस

लग्जरी हनीमून का नंबर 1 विकल्प मॉरीशस को कह सकते हैं। मॉरीशस दुनिया के सबसे प्रीमियम हनीमून डेस्टिनेशन्स में गिना जाता है। यहां के व्हाइट सैंड बीच, ब्लू लगूनंस और रॉयल ट्रीटमेंट आपके हनीमून को सुविधाजनक और मजेदार बना देंगे। मॉरीशस में मुख्य आकर्षण ग्रैंड बाई के बीच, उत्तरी द्वीप यात्रा, कैटामरैन क्रूज, कोरल रीफ्स में स्नॉर्कलिंग हैं। मॉरीशस में हनीमून के लिए कपल को लघभग 250000 रुपये पैकेज पर खर्च करना पड़ सकता है।

मलेशिया

मलेशिया में एडवेंचर और लग्जऱी का परफेक्ट मिश्रण मिलता है। मलेशिया हर साल कपल्स का फेवरेट विकल्प रहा है और 2026 में यह फिर ट्रेंड में है। मलेशिया में कुआलालंपुर की नाइटलाइफ को एन्जॉय करने का मौका मिलता है। साथ ही आप पेट्रोनास टावर्स, लैंगकॉवी के रोमांटिक बीच, जेंटिंग हाइलैंड्स की कूल वादियं घूमने जा सकते हैं। यहां शॉपिंग, खानपान और वॉटर स्पोर्ट्स का लुत्फ उठा सकते हैं।

बाली

बाली इंडोनेशिया का रोमांटिक पैराडाइज है। यह हनीमून पर जाने वाले कपल्स का हमेशा सा फेवरेट रहा है। यहां कल्चर, रोमांस और लग्जरी का परफेक्ट मिश्रण मिलता है। बाली को अपने हनीमून के लिए चुन रहे हैं तो यहां उबुद के निजी पूल विला में ठहरें। कुटा और सेमिनायक नाइटलाइफ़ का लुत्फ उठाएं। बाली के झरनों के पास रोमांस को बढ़ाएं। बीच पर सूर्यास्त का नजारा देखें और यहीं समुद्र तट पर रोमांटिक डिनर डेट का लुत्फ उठाएं।

वियतनाम

वियतनाम नेचर लवर्स का स्वर्ग है। साल 2026 में वियतनाम एशिया का सबसे तेजी से उभरता हुई हनीमून डेस्टिनेशन बन सकता है। एशिया के सबसे सुंदर और पॉकेट फ्रेंडली रोमांटिक डेस्टिनेशन में शामिल होना चाहते हैं तो वियतनाम का चयन कर सकते हैं। यहां आने वाले कपल्स हा लॉन्ग बे में कैंडल-लाइट क्रूज पर जा सकते हैं। दा नांग और होई एन की रोमांटिक सडक़ों पर घूमने जा सकते हैं। निन्ह बिन्ह की झील और पहाड़ों के शानदार दृश्य देख सकते हैं और प्रीमियम कॉफ़ी कल्चर को करीब से जान सकते हैं।

Related Articles

Back to top button