सलीम खान के लिए बहुओं में कोई हमदर्दी नहीं?

बॉलीवुड की दुनिया के दिग्गज राइटर सलीम खान इस समय मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: बॉलीवुड की दुनिया के दिग्गज राइटर सलीम खान इस समय मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। ‘दबंग’ सलमान खान के पिता 90 साल की उम्र में खराब तबियत से जूझ रहे हैं।

छह दिन पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। तब पता चला था कि, उन्हें माइनर ब्रेन हेमरेज हुआ। जिसके चलते उनका एक छोटा सा प्रोसीजर किया गया। सूत्रों के मुताबिक, वो वेंटिलेटर पर हैं..और, फ़िलहाल ICU में हैं। हालांकि, खान खानदान फ़िलहाल सलीम साहब की सेहत को लेकर पूरी तरह ‘चुप’ है। किसी ने भी मीडिया में किसी तरह का कोई स्टेटमेंट जारी नहीं किया है। हां लेकिन, पूरी की पूरी फैमिली 24/7 हॉस्पिटल में मौजूद जरूर है।

बी टाउन से भी एक के बाद एक सेलेब्स सलीम जी की सेहत का जायज़ा लेने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। जावेद अखतर, आमिर खान, फराह खान, रणवीर सिंह से लेकर शाहरुख़ खान तक को अस्पताल जाते हुए देखा गया। लेकिन, इन सभी के बीच गायब रहे तो, वो दो चेहरे…जिनसे सलीम खान का एक समय पर बेहद करीबी रिश्ता रहा था।

सलीम खान की खराब तबियत के बीच उनकी दोनों एक्स बहुओं की चर्चा शुरू हुई है। आखिर, खान परिवार की एक्स बहुएं रहीं मलाइका अरोड़ा और सीमा सजदेह को लेकर ऐसी बातें जो हो रही हैं कि, उन्हें अपने एक्स ससुर सलीम के लिए कोई ‘हमदर्दी’ नहीं है। और, ये बातें इसलिए शुरू हुई हैं..क्योंकि, हाल ही में, मलाइका अरोड़ा और सीमा सजदेह ने काम ही ऐसा किया है।

सबसे पहले आपको यहां मलाइका अरोड़ा के बारे में बता देते हैं। सलीम के दूसरे बेटे अरबाज़ खान की एक्स बीवी मलाइका अरोड़ा ने पहले बीते दिनों ही एक पोस्ट शेयर कर अपने लिए हंगामा खड़ा कर लिया था। क्योंकि, जिस समय सलीम को अस्पताल ले जाया गया..उसी वक़्त उनका वो पोस्ट साझा हुआ। जिसके चलते वो सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गईं।

तो अब, एक और फोटो के इंटरनेट पर सामने आने के बाद उनकी थू-थू हो रही है। और, ये तस्वीर कोई आम तस्वीर भी नहीं, बल्कि कुछ खास ही है। अब जैसा कि, सभी जानते ही हैं कि, 52 साल की मलाइका अरोड़ा का नाम इन दिनों डायमंड मर्चेंट बिजनेसमैन हर्ष मेहता के साथ जुड़ रहा है। दोनों को सबसे पहले कॉन्सर्ट में साथ स्पॉट किया गया था, जिसके बाद से ही दोनों के लिंक-अप की खबरें सुर्खियों में हैं। इसी बीच अब, रूमर्ड कपल की इटली से एक तस्वीर वायरल हुई है, जिसके चलते ये दावा किया जा रहा है कि दोनों ने साथ में इस साल का ‘वैलेंटाइन्स डे’ सेलिब्रेट किया था।

सामने आई फोटो में हर्ष मेहता, मलाइका अरोड़ा के साथ सेल्फी क्लिक करते नजर आ रहे हैं। ब्लैक ओवरकोट पहनीं मलाइका अरोड़ा रोमांटिक अंदाज में हर्ष के साथ पोज करती नजर आई हैं। इस दौरान सेल्फी क्लिक कर रहे हर्ष ने भी ग्रे ओवरकोट पहन रखा है। वायरल फोटो का बैकड्रॉप इटली के फेम मॉन्यूमेंट का है। अब इसी एक फोटो ने इंटरनेट पर चर्चा बटोर ली है। एक ओर, लोग मलाइका का उनसे 19 साल छोटे हर्ष संग रिश्ता कंफर्म मान रहे हैं। तो, वहीं कुछ ने ये कहकर मलाइका को ट्रोल किया है कि, वो इश्क फरमाने में बिजी हैं.. और, इस ओर उनके एक्स ससुर की सेहत बिगड़ी हुई है।

मलाइका हाल ही में अपने बेटे अरहान खान के साथ सलीम जी से मिलने लीलावती अस्पताल पहुंची थीं।

दूसरी तरफ़, सलीम के सबसे छोटे बेटे सोहेल खान की एक्स बीवी सीमा सजदेह के बारे में बताएं तो, उन्हें अब तक सलीम खान से मिलने अस्पताल जाते हुए तो नहीं देखा गया। बल्कि, उनको तो अपने भाई बंटी की हाउस पार्टी में देखा गया। शनिवार शाम ही पैपराजी ने सीमा को मुंबई में स्पॉट किया। इस दौरान वो बेहद स्टाइलिश लुक में तो दिखीं ही..साथ ही, उन्होंने पैप्स के लिए खूब पोज भी किये। उनके इसी क्लिप के सामने आने के बाद इंटरनेट यूज़र्स ये कह रहे हैं कि, ”सलीम खान की दोनों एक्स बहुओं को उनकी फ़िक्र नहीं है, ना ही उनके लिए मन में कोई हमदर्दी है।”

हालांकि, ये बातें लोगों ने कही हैं..और, ऐसे में इन दावों की पुष्टि 4pmbollywood नहीं करता है।

बात यहां सलीम खान की करें तो, वो 17 फरवरी को हॉस्पिटल में एडमिट हुए थे। उनका इलाज कर रहे डॉ. जलिल पारकर ने बताया था कि सलीम खान को ‘माइनर ब्रेन’ हैमरेज हुआ था, जिसे टैकल कर लिया गया, पर एहतियातन वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। वो अभी ICU में हैं, लेकिन उनकी सेहत पहले से बेहतर है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। जानकारी है कि अगर सब कुछ ठीक रहा, तो भगवान की कृपा से सोमवार को सलीम खान को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी और वो अपने घर लौट सकते हैं। हालांकि इसकी कन्फर्मेशन नहीं हुई है।

Related Articles

Back to top button