तमिलनाडू में कांग्रेस ने जताया ज्यादा सीटों पर हक

- वेणुगोपाल-स्टालिन मीटिंग के बाद गिरीश चोडनकर ने गठबंधन पर की बातचीत
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
चेन्नाई। एआईसीसी तमिलनाडु इंचार्ज गिरीश चोडनकर ने बताया कि कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर 2021 में मिली सीटों से अधिक विधानसभा सीटों की मांग की है। उन्होंने पार्टी के सीनियर लीडर केसी वेणुगोपाल और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री तथा डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन के बीच हुई मुलाकात के बाद दी। चोडनकर ने बताया कि इस बातचीत में सीट-शेयरिंग व्यवस्था, जिसमें एक राज्यसभा सीट का आवंटन, आगामी विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव क्षेत्रों का बंटवारा और स्थानीय निकाय चुनावों के लिए समन्वय शामिल था। उन्होंने कहा, पार्टी गठबंधन में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए यह कदम उठा रही है।
2021 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने गठबंधन के हिस्से के तौर पर 25 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इससे पहले चोडनकर, टीएनसीसी के अध्यक्ष के. सेल्वापेरुंथगई और डीएमके की डिप्टी जनरल सेक्रेटरी एवं लोकसभा सांसद कनिमोझी करुणानिधि से उनके घर पर मिले थे। उन्होंने इस बैठक को कर्टसी कॉल बताया और कहा कि गठबंधन पार्टनर्स के बीच बातचीत अलग-अलग समितियों के माध्यम से आगे बढ़ेगी। चोडनकर ने पावर-शेयरिंग व्यवस्था पर कहा कि चुनाव क्षेत्र-शेयरिंग अभी सबसे अहम मुद्दा है। उन्होंने स्पष्ट किया, सबसे पहले हमें सीट-शेयरिंग पर सहमति बनानी होगी, बाकी मुद्दों पर बाद में चर्चा की जा सकती है।



