बीजेपी में हास्य का विषय बन चुके हैं रवि किशन शुक्ला, योगी ने फिर लिए मजे

बीजेपी में न सिर्फ विपक्ष के नेताओं पर अपमानजनक टिप्पणी की जाती है, बल्कि अपने भी नेताओं को भरे मंच से असहज और बेइज्जत करने का सिलसिला जारी है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: बीजेपी में न सिर्फ विपक्ष के नेताओं पर अपमानजनक टिप्पणी की जाती है, बल्कि अपने भी नेताओं को भरे मंच से असहज और बेइज्जत करने का सिलसिला जारी है।

सूबे में इस घटनाक्रम का शिकार सबसे ज्यादा होते हैं बीजेपी नेता रविकिशन शुक्ला, वो अक्सर मंचों पर हंसी का पात्र बन जाते हैं। और उनके मजे कोई और नहीं बल्कि सीएम योगी लेते हैं। रवि किशन को मानों बीजेपी में इसी लिए रखा गया है कि फिल्मों में तो लोगों का मनोरंजन करवाते हैं बल्कि भरे मंच पर भी वो हंसी का पात्र बन जाते हैं।

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। दरअसल सीएम योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में गोरखपुर में होलिका दहन के एक कार्यक्रम में मजाकिया अंदाज में बीजेपी सांसद रवि किशन पर चुटकी ली। उन्होंने कहा, “रवि किशन तो कहीं भी नाच-गाकर पैसा कमा लेंगे, लेकिन कालीबाड़ी वाले बाबा का क्या होगा? जब आपकी समृद्धि होगी तब बाबा के पास भी कुछ आएगा।

सीएम योगी गोरखपुर के पांडेयहाता इलाके में पहुंचे थे जहां होलिका दहन उत्सव और भक्त प्रह्लाद की शोभा यात्रा चल रही थी। सीएम योगी वहां पहुंचे, लोगों के साथ फूलों की होली खेली और सबको होली की शुभकामनाएं दीं। मंच पर रवि किशन और कालीबाड़ी मंदिर के महंत रवींद्र दास भी मौजूद थे। योगी ने पहले दोनों के बीच पुरानी नोकझोंक का जिक्र किया और कहा कि होली त्योहार कड़वाहट भुलाकर दोस्ती बढ़ाने का मौका है।

पहले इन दोनों में 36 का आंकड़ा था, लेकिन आज दोनों एक साथ मंच पर बैठे हैं।फिर मजाक में उन्होंने रवि किशन की तरफ इशारा करके कहा कि रवि किशन तो फिल्मी कलाकार हैं, बॉलीवुड में काम करते हैं, नाच-गाकर, एक्टिंग करके कहीं भी पैसे कमा सकते हैं। लेकिन कालीबाड़ी वाले बाबा यानी महंत रवींद्र दास का क्या होगा? वे तो मंदिर और स्थानीय व्यापार पर निर्भर हैं। उनकी कमाई तभी होगी जब आसपास के लोग खुशहाल होंगे, व्यापार चलेगा और इलाका समृद्ध बनेगा।

यह चुटकी इसलिए ली गई क्योंकि सीएम योगी उस समय पांडेयहाता में एक पुरानी सकरी गली को चौड़ा करने की बात कर रहे थे। उनका कहना था कि विकास ऐसे होना चाहिए कि किसी का व्यापार या घर उजड़े नहीं। बल्कि पुराने गोरखपुर के व्यापार को बढ़ावा मिले, क्योंकि पहले इसी इलाके से पूरे पूर्वी यूपी का व्यापार चलता था।

जब लोगों की कमाई बढ़ेगी, बाजार चमकेगा, तब मंदिर के बाबा के पास भी दान-चढ़ावा आएगा और सबका भला होगा। आपको बता दें यह पहला मौका नहीं है जब योगी ने भरे मंच से रवि किशन के मजे लिए हों बल्कि कई बार ऐसा हुआ है जब योगी ने भरे मंच से मजे लिए हों। मानों रवि किशन को इसी काम के लिए बीजेपी में रखा गया हो।

Related Articles

Back to top button