NCERT की इतनी नकली किताबें जब्त, आरोपी अरविंद कुमार गिरफ्तार

​दिल्ली पुलिस ने NCERT की नकली किताबों का जखीरा पकड़ा है.5 हजार 11 पायरेटेड किताबें जब्त की हैं. आरोपीअरविंद कुमार को भी गिरफ्तार किया है.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: Delhi Police ने नकली NCERT किताबों के बड़े जखीरे का खुलासा करते हुए 5,011 पायरेटेड किताबें जब्त की हैं। इस मामले में पुलिस ने आरोपी अरविंद कुमार को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, बरामद की गई किताबें एनसीईआरटी की नकली प्रतियां हैं जिन्हें अवैध रूप से छापकर बाजार में बेचा जा रहा था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने छापेमारी कर इन किताबों को जब्त किया और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से पायरेटेड किताबों के कारोबार में शामिल था। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस अवैध नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और ये किताबें कहां-कहां सप्लाई की जा रही थीं। फिलहाल Delhi Police मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button