‘संकट में किस गुफा में छुपे हैं प्रधानमंत्री?’ | Sanjay Singh का Narendra Modi पर तीखा हमला

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिहं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए कई सवाल उठाए...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः देश में गहराते LPG और गैस संकट के बीच आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने.. बुधवार को संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला.. राज्यसभा में ग्रामीण विकास मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा के दौरान संजय सिंह ने पूछा कि देश में गैस संकट के समय प्रधानमंत्री किस गुफा में छिपे हैं.. उन्हें बाहर निकालकर सामने लाए.. उन्होंने आगे कहा कि भगोड़ों के बारे में मत कहिए.. देश का प्रधानमंत्री गैस के संकट के समय में किस गुफा में छिपा हुआ है.. पहले उसको निकालकर बाहर लाइए.. पूरा देश गैस की लाइनों में खड़ा है.. प्रधानमंत्री गुफा में छिपे हुए हैं.. प्रधानमंत्री जी को गुफा से बाहर निकालकर लाइए..

संजय सिंह के इस बयान से संसद में तूफान आ गया.. सदन के उपसभापति डॉ. दिनेश शर्मा ने तुरंत आपत्ति जताई.. और कहा कि देश के प्रधानमंत्री के बारे में आप इस तरह के शब्दों का प्रयोग नहीं कर सकते.. लेकिन संजय सिंह ने अपने हमले को जारी रखा.. और उन्होंने मध्य पूर्व में चल रहे इजरायल-ईरान युद्ध को सीधे जोड़ते हुए आरोप लगाया कि सरकार की इजरायल की चमचागिरी के कारण ही भारत को यह संकट झेलना पड़ रहा है.. और उन्होंने कहा कि मध्य एशिया के अंदर इजरायल और ईरान के बीच में जो युद्ध चल रहा है.. आप क्यों इजरायल की चमचागिरी में खड़े हो गए.. इस कारण हिन्दुस्तान को गैस का संकट भुगतना पड़ रहा है..

यह हमला सिर्फ शब्दों तक सीमित नहीं था.. संजय सिंह ने ट्रंप प्रशासन का भी जिक्र किया.. और कहा कि अमेरिका-इजरायल की तरफदारी के चलते भारत की ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हुई है.. और उन्होंने दावा किया कि ट्रंप के सामने सरेंडर करने वाली मोदी सरकार की नीति के कारण देश की जनता कतारों में खड़ी है.. पूरा सदन स्तब्ध रह गया.. विपक्षी सदस्यों ने संजय सिंह का समर्थन किया.. और मांग की कि इस मुद्दे पर अलग चर्चा हो.. डीएमके के तिरुचि शिवा और सीपीआई(एम) के वी. शिवदासन ने भी विदेश नीति को दोषी ठहराया.. शिवदासन ने कहा कि प्रधानमंत्री ट्रंप के दोस्त हैं.. लेकिन जनता को इससे कोई फायदा नहीं..

 

Related Articles

Back to top button