खेत में जली हुई लाश मिलने से सनसनी, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले के डेरापुर थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब डूडीबरी गांव के पास एक खेत में जली हुई लाश मिलने की सूचना सामने आई।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले के डेरापुर थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब डूडीबरी गांव के पास एक खेत में जली हुई लाश मिलने की सूचना सामने आई।

खेत में काम कर रहे ग्रामीणों की नजर जब जले हुए शव पर पड़ी तो इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

वहीं हैरानी की बात यह भी रही कि थाना प्रभारी को शुरुआत में इस घटना की जानकारी तक नहीं थी, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े होने लगे। पुलिस के मौके पर पहुंचती उससे पहले ही मीडिया टीम घटनास्थल पर पहुंच गई, जिसके बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया।

सूचना के बाद पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से अहम साक्ष्य एकत्र किए। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर खेत में जले हुए शव का मामला क्या है और घटना कैसे हुई।

स्थानीय ग्रामीण ने बताया कि संभवतः यह शव सुबह का है।और अधजली लाश के हाथ भी बंधे दिख रहे हैं।मामले में सीओ डेरापुर राजीव सिरोही ने बताया कि डूडीवरी गांव में लगभग 21 -22 साल के युवक का शव जली अवस्था में मिला है। मौके पर  डेरापुर थाना पुलिस के साथ जांच पड़ताल के साथ फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य संकलित किए गए हैं साथ ही शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है

रिपोर्ट – प्रांजुल मिश्रा, कानपुर

Related Articles

Back to top button