बांदा में पेशी के दौरान पुलिस अभिरक्षा से कैदी फरार, लापरवाही उजागर

बांदा जिले में पुलिस की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां पेशी पर ले जाए जा रहे एक कैदी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: बांदा जिले में पुलिस की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां पेशी पर ले जाए जा रहे एक कैदी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चुन्नू कोटार्य नामक आरोपी को 16 जनवरी को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उसे पेशी के लिए अतर्रा न्यायालय लाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में लघु शंका के लिए पुलिसकर्मियों ने उसे वाहन से नीचे उतारा। मौके का फायदा उठाकर कैदी फरार हो गया।

घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। फरार कैदी की तलाश के लिए तत्काल टीमें गठित कर दी गई हैं। इस संबंध में अतर्रा थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

बताया जा रहा है कि कैदी अतर्रा थाना क्षेत्र के न्यायालय परिसर के पास से फरार हुआ। पुलिस अब उसकी तलाश में जुटी हुई है।

रिपोर्ट -इकबाल खान, बांदा

Related Articles

Back to top button