जमीनी विवाद में पुलिस के सामने ही भड़की हिंसा, मारपीट का वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र के फूटा कुआं इलाके में जमीनी विवाद उस समय हिंसक हो गया,

4पीएम न्यूज नेटवर्क: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र के फूटा कुआं इलाके में जमीनी विवाद उस समय हिंसक हो गया,

जब मौके पर पहुंची पुलिस के सामने ही दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर थप्पड़ और घूंसे चले, जिसमें महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन स्थिति को संभालने से पहले ही विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इस दौरान हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पुलिस की मौजूदगी में हुई इस घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है।

रिपोर्ट -इकबाल खान, बांदा

Related Articles

Back to top button