राजीव शुक्ला का बड़ा बयान, “यहूदियों को बाप कब बनाया?”, बीजेपी की नीति ने देश की आत्मा को ठेस पहुंचाई!
भाजपा जबसे सरकार में आई है तबसे देश की क्या स्थिति हो गई है ये आप बखूबी समझते हैं। मोदी राज में सिर्फ फायदे की राजनीति की जा रही है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: भाजपा जबसे सरकार में आई है तबसे देश की क्या स्थिति हो गई है ये आप बखूबी समझते हैं। मोदी राज में सिर्फ फायदे की राजनीति की जा रही है।
आलम ये है कि जहां पहले शहरों और जगहों के नाम बदले जाते थे वहीं अब किसी को भी माँ बाप बताने का रिवाज चल गया है। जिसकी वजह से बीजेपी को न सिर्फ आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर बेईज्जती का भी सामना करना पड़ रहा है। आपको याद होगा कि इजराइल की यात्रा पर गए पीएम मोदी ने क्या बयान दिया था। जिसपर आज भी सियासी बवाल मचा हुआ है।
कांग्रेस के सांसद राजीव शुक्ला जी ने संसद में खड़े होकर साफ सवाल किया, उन्होंने कहा “मोदी जी ने इजराइल को फादरलैंड बुलाया, यह यहूदी हमारे बाप, हमारे पूर्वज कब से हो गए?” असल में मोदी ने इजराइल की संसद में कहा कि इजराइल में रहने वाले भारतीय मूल के यहूदियों के लिए इजराइल उनका फादरलैंड है और भारत उनकी मदरलैंड। लेकिन बीजेपी की तरफ से इसे इतना बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया कि लगने लगा जैसे पूरा भारत अब इजराइल को अपना बाप मानने लगा हो। राजीव शुक्ला ने ठीक यही पकड़ा और कहा कि यह बात भारतीयों के लिए समझ से बाहर है।
उनका कहना है कि हमारा देश हमेशा से वासुदेव कुटुंबकम का मानने वाला रहा है। मतलब पूरा विश्व एक परिवार है। हमारे राम, कृष्ण, बुद्ध, महावीर, ऋषि-मुनि, साधु-संत – ये सब हमारे असली पूर्वज हैं। इनके सिखाए हुए मूल्य हमारी आत्मा में बसे हैं। हमने कभी किसी विदेशी को अपना बाप या पूर्वज नहीं माना। हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई – सब मिलकर हम एक हैं। लेकिन बीजेपी सरकार ने अपनी विदेश नीति को पूरी तरह बदल दिया। पहले भारत की नीति थी – सबके साथ दोस्ती, किसी के साथ दुश्मनी नहीं।
बीजेपी सरकार ने इजराइल को इतना महत्व दिया कि लगता है भारत अब किसी एक देश के इशारे पर चलने लगा है। गाजा में जो कुछ हो रहा है, फिलिस्तीनियों पर अत्याचार – उस पर भारत की आवाज दब गई। पहले हम संयुक्त राष्ट्र में फिलिस्तीन का साथ देते थे, अब चुप्पी साध ली गई। बीजेपी की यह नीति सिर्फ रक्षा सौदों तक सीमित नहीं है।
यह देश की आत्मा पर हमला है। हम वासुदेव कुटुंबकम कहते हैं, लेकिन सरकार इजराइल को फादरलैंड बता रही है। इससे युवा पीढ़ी में भ्रम फैल रहा है। बच्चे सोच रहे हैं कि क्या अब हमारी जड़ें इजराइल में हैं? नहीं भाई, हमारी जड़ें गंगा, यमुना, हिमालय में हैं। हमारे पूर्वज राम-कृष्ण हैं, बुद्ध हैं, कबीर हैं। राजीव शुक्ला का यह सवाल बहुत गंभीर है। बीजेपी ने देश की विदेश नीति को अपने हिंदुत्व एजेंडे का हथियार बना लिया है। इससे भारत की विश्वसनीयता कम हो रही है। दुनिया कह रही है कि भारत अब निष्पक्ष नहीं रहा।
पीएम मोदी भले ही अजीब बयानबाजी किया करते हों लेकिन भाजपा नेता हैं कि उनकी चाटुकारिता करते हुए थक नहीं रहे हैं। सदन में ही मोदी की शान में कसीदे पढ़ रहे शिवराज सिंह चौहान को भी राजीव शुक्ल ने जमकर सुनाया। कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने राज्यसभा में शिवराज सिंह चौहान से कहा कि इतनी चमचागिरी ठीक नहीं है।
गौरतलब है कि पीएम मोदी और बीजेपी नेताओं को ये मान लेना चाहिए कि अगर हम सच में विश्व गुरु बनना चाहते हैं तो अपनी पुरानी नीति लौटाओ। वासुदेव कुटुंबकम को सिर्फ नारा मत बनाओ, उसे अमल में लाओ। इजराइल के साथ दोस्ती ठीक है, लेकिन उसे बाप मत बनाओ। राजीव शुक्ला ने जो कहा, वह हर भारतीय के मन की बात है।
बीजेपी सरकार को जवाब देना चाहिए – हमारी मातृभूमि भारत है, हमारे पूर्वज हमारे ऋषि हैं। यहूदियों को बाप बनाने की जरूरत क्या है? यह सवाल इसलिए उठा क्योंकि मोदी जी की नीति ने देश की पहचान को बदलने की कोशिश की है। हमें इसे रोकना होगा। भारत पहले भारतीयों का है, किसी ब्लॉक का नहीं।



