गुजरात में AAP का बड़ा दांव | 12,000 सीटों पर उम्मीदवार, ‘सभी के लिए खुला’ फॉर्मूला  

गुजरात की राजनीति में आम आदमी पार्टी ने बड़ा चुनावी दांव खेलते हुए राज्य की सभी 12,000 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः गुजरात की राजनीति में गर्मी के साथ-साथ स्थानीय निकाय चुनावों की सरगर्मी भी तेज हो गई है.. आम आदमी पार्टी ने एक बड़ा ऐलान किया है कि.. वह राज्य के आगामी स्थानीय स्वराज चुनावों में सभी 12 हजार सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी.. बता दें कि यह फैसला पार्टी के लिए ऐतिहासिक है.. क्योंकि पहली बार AAP गुजरात में नगर निगमों.. नगर पालिकाओं, तालुका पंचायतों.. और जिला पंचायतों की हर एक सीट पर चुनाव लड़ेगी..

आपको बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने 16 मार्च को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह घोषणा की.. उन्होंने कहा कि पार्टी ने सभी के लिए खुला फॉर्मूला अपनाया है.. यानी कोई भी योग्य व्यक्ति जो पार्टी की विचारधारा से जुड़ना चाहता है.. वह उम्मीदवार बन सकता है.. जानकारी के मुताबिक 18 मार्च तक प्रदेश चुनाव समिति ने विभिन्न जोनों से नामों की शॉर्टलिस्टिंग पूरी कर ली है.. अब अगले तीन दिनों में चर्चा के बाद पहली लिस्ट जारी की जाएगी.. यह कदम AAP को 2027 विधानसभा चुनाव के लिए मजबूत आधार देने वाला माना जा रहा है..

वहीं यह घोषणा गुजरात में राजनीतिक हलचल का मुख्य केंद्र बन गई है.. राज्य चुनाव आयोग की तरफ से 26 मार्च को चुनाव शेड्यूल की घोषणा होने की संभावना है.. 25 मार्च तक विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है.. उसके तुरंत बाद मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट लागू हो जाएगा.. गुजरात में कुल 394 स्थानीय निकायों के चुनाव होने हैं.. इनमें 15 महानगर निगम, 83 नगर पालिकाएं, 262 तालुका पंचायतें.. और 34 जिला पंचायतें शामिल हैं.. जिसमें कुल सीटें करीब 12 हजार हैं.. इसमें SC/ST/OBC और महिलाओं के लिए आरक्षण लागू है.. OBC को 27 प्रतिशत आरक्षण मिलने के बाद यह पहले बड़े निकाय चुनाव हैं..

आपको बता दें कि AAP का सभी सीटों पर लड़ना BJP और कांग्रेस दोनों के लिए चुनौती है.. जिसको लेकर AAP प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने कहा कि.. हमने राज्य को सात जोनों में बांटा है.. हर जोन में स्क्रीनिंग कमिटी काम कर रही है.. योग्य, ईमानदार और जनता के बीच काम करने वाले लोगों को टिकट दिया जाएगा.. पार्टी ने ‘ओपन टू ऑल’ फॉर्मूला अपनाया है.. कोई भी व्यक्ति जो सेवा की राजनीति में विश्वास रखता है.. वह फॉर्म भरकर जुड़ सकता है..

वहीं उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग 18 मार्च तक पूरी हो गई है.. अब प्रदेश चुनाव समिति तीन दिनों तक नामों पर चर्चा करेगी.. फिर पहली लिस्ट जारी होगी.. गढ़वी ने दावा किया कि AAP गुजरात में अब मजबूत विकल्प बन गई है.. लोग BJP और कांग्रेस से थक चुके हैं.. पार्टी शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी और बिजली जैसे मुद्दों पर फोकस कर रही है.. गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव 2027 विधानसभा चुनाव के सेमीफाइनल माने जाते हैं.. यहां जीतने वाली पार्टी का संगठन जमीनी स्तर पर मजबूत होता है..

AAP ने 2022 विधानसभा चुनाव में कुछ सीटों पर अच्छा प्रदर्शन किया था.. उसके बाद विसावदर उपचुनाव में गोपाल इटालिया की जीत ने पार्टी को नई ऊर्जा दी.. अब निकाय चुनावों में सभी 12 हजार सीटों पर लड़ना AAP की महत्वाकांक्षा दिखाता है.. पार्टी ने पहले से ही फॉर्म जारी किए थे.. आम नागरिकों से नाम मांगे थे.. जिसके हजारों फॉर्म आए हैं.. स्क्रीनिंग में ईमानदारी, सामाजिक कार्य.. और पार्टी की विचारधारा को प्राथमिकता दी जा रही है..

सत्तारूढ़ BJP गुजरात में 1995 से लगातार सत्ता में है.. स्थानीय निकायों में भी उसका दबदबा है.. लेकिन AAP का यह ऐलान BJP को असहज कर रहा है.. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा आदिवासी.. और ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं.. BJP बड़े शहरों में मौजूदा पार्षदों के टिकट काट सकती है.. कांग्रेस भी तैयारी में जुटी है.. अमित चावड़ा की अगुवाई में 10 दिनों का कैंडिडेट सेलेक्शन प्रोसेस चला.. लेकिन AAP का सभी सीटों पर लड़ना विपक्ष की एकजुटता की कमी दिखाता है..

 

 

Related Articles

Back to top button