किशोरी मर्डर केस में कार्रवाई तेज, कानपुर में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र में हुए चर्चित किशोरी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तीसरे आरोपी सनी बेड़िया को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: उत्तर प्रदेश के कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र में हुए चर्चित किशोरी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तीसरे आरोपी सनी बेड़िया को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के दौरान आरोपी सनी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

इससे पहले पुलिस ने मामले में शामिल अन्य दो आरोपियों—आशीष और कमल—को भी गिरफ्तार कर लिया था। आशीष को लखनऊ से पकड़ा गया था, जबकि कमल को उसके घर में बक्से में छिपा हुआ पाया गया।

पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी सगे भाई हैं और ग्राम माधवपुरवा में हुई इस वारदात में उनकी संलिप्तता पाई गई है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।

रिपोर्ट – प्रांजुल मिश्रा, कानपुर

Related Articles

Back to top button