अंत्येष्टि में जा रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, ट्रक ने रौंदा मोहल्ले में पसरा मातम

उत्तर प्रदेश के कानपुर में ये तस्वीरें कानपुर के घाटमपुर इलाके की हैं जहां नौबस्ता पश्चिम के रहने वाले तीन दोस्त—बलवान, अजय कुमार और सूरज—एक ही बाइक पर सवार होकर मूसानगर के होलिया घाट जा रहे थे,

4पीएम न्यूज नेटवर्क: उत्तर प्रदेश के कानपुर में ये तस्वीरें कानपुर के घाटमपुर इलाके की हैं जहां नौबस्ता पश्चिम के रहने वाले तीन दोस्त—बलवान, अजय कुमार और सूरज—एक ही बाइक पर सवार होकर मूसानगर के होलिया घाट जा रहे थे,

मौका था मोहल्ले की एक महिला की अंत्येष्टि का लेकिन रास्ते में ही किस्मत ने ऐसा मोड़ लिया कि तीनों की जिंदगी थम गई। जैसे ही उनकी बाइक रेउना थाना क्षेत्र के पास पहुंची तभी एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी…

टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक ट्रक के पहियों के नीचे आ गए और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई हादसे की खबर मिलते ही गांव में चीख-पुकार मच गई गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगाकर जमकर हंगामा किया सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर हालात को काबू में किया…

घाटमपुर क्षेत्र के नौबस्ता पश्चिम मोहल्ले के तीन युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर मूसानगर के होलिया घाट जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार, मोहल्ले की एक महिला की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए बलवान, अजय कुमार और सूरज बाइक से निकले थे। जैसे ही उनकी बाइक रेउना थाना क्षेत्र के पास पहुंची, तभी एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक ट्रक के पहियों के नीचे आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने हाईवे पर जाम लगाकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ काफी देर तक आक्रोशित रही।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, घटना की खबर मिलते ही नौबस्ता पश्चिम मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्ट – प्रांजुल मिश्रा, कानपुर

Related Articles

Back to top button