अफजाल अंसारी ने ली मोदी की चुटकी, कहा- इजराइल को फादरलैंड कह रहे
केंद्र में बैठी मोदी सरकार पूरी तरह फेल नजर आ रही है। विदेश नीति पर लगातार सवाल उठ रहे हैं और पीएम मोदी हैं कि ट्रंप और इजराइल की शान में कसीदे पढ़ने से बाज नहीं आ रहे हैं।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: केंद्र में बैठी मोदी सरकार पूरी तरह फेल नजर आ रही है। विदेश नीति पर लगातार सवाल उठ रहे हैं और पीएम मोदी हैं कि ट्रंप और इजराइल की शान में कसीदे पढ़ने से बाज नहीं आ रहे हैं।
जिसे लेकर आम जनता कर विपक्ष उन पर सवाल उठा रहा है। वहीं इसी बीच समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में ईद की नमाज के बाद मीडिया से बात करते हुए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर तीखे सवाल उठाए हैं।
अफजाल अंसारी ने मिडिल ईस्ट तनाव पर अपनी प्रतिक्रिया दी और ईरान को भारत का मित्र देश बताते हुए कहा कि हमने अपने अच्छे मित्र को खो दिया है. आज प्रधानमंत्री इजराइल को फादरलैंड बताते हैं, उनकी इस परिभाषा को लेकर अब लोग परेशान हैं. अमेरिका लगातार भारत को अपमानित कर रहा है और हम उसके तलवे चाट रहे हैं.
अफजाल अंसारी ने कहा कि इस्लामी गणराज्यों की बैठक में पाकिस्तान और कश्मीर के सवाल पर ईरान हमेशा भारत के पक्ष में रहा और कोई प्रस्ताव पास नहीं होने दिया. लेकिन, आज हमने अपने अच्छे मित्र को खो दिया. हम इसराइल को जाकर उसे हमारा फादर लैंड बताते हैं. अभी तक मातृभूमि की बात समझ में आती थी लेकिन अब फादर लैंड अब इसका क्या होगा? 92 लाख की आबादी वाले इजराइल को फादर लैंड कह रहे है, ये तो चमचागीरी की हद हो गई.
दरअसल उनका कहना था कि लोग इस नई परिभाषा से परेशान हैं। अफजाल ने आरोप लगाया कि अमेरिका लगातार भारत को अपमानित कर रहा है, लेकिन हम उसके सामने झुकते जा रहे हैं और उसके तलवे चाट रहे हैं। उन्होंने ईरान को भारत का पुराना अच्छा मित्र बताया और कहा कि अब हमने इस मित्र को खो दिया है।
इजराइल को जाकर फादरलैंड कहना लोगों को अजीब लग रहा है। अफजाल अंसारी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का नाम लेकर कहा कि ट्रंप की दादागिरी के आगे देश के रहनुमा झुकते नजर आ रहे हैं। वैश्विक दबाव में भारत की भूमिका स्पष्ट नहीं दिख रही।
उन्होंने दावा किया कि मौजूदा युद्ध में इजराइल और अमेरिका ताकत के नशे में बेगुनाहों पर हमला कर रहे हैं, जबकि ईरान डरा नहीं है।यह बयान ईद के मौके पर मोहम्मदाबाद ईदगाह में दिया गया, जहां उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य जैसे मोहम्मदाबाद विधायक शोएब अंसारी और मऊ विधायक अब्बास अंसारी भी मौजूद थे।
अफजाल ने कहा कि भारत को अपनी स्वतंत्र विदेश नीति बनाए रखनी चाहिए, किसी के दबाव में फैसले नहीं लेने चाहिए। उन्होंने फिलिस्तीन का पुराना समर्थन याद दिलाया और कहा कि अब समझ नहीं आ रहा कि नीति में क्या बदलाव आ गया है। यह बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।
गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी अक्सर केंद्र सरकार की विदेश नीति की आलोचना करती रही है, खासकर इजराइल के साथ बढ़ते रिश्तों पर। अफजाल अंसारी का यह हमला मोदी सरकार पर सीधा निशाना है, जिसमें वे कहते हैं कि भारत अब अमेरिका और इजराइल के प्रभाव में ज्यादा दिख रहा है, जबकि ईरान जैसे पुराने दोस्तों को नजरअंदाज किया जा रहा है।
कुल मिलाकर, अफजाल अंसारी देश के खराब होते हालत पर अफ़ज़ाल अंसारी ने मोदी सरकार पर तीखा वार किया है। वे चाहते हैं कि भारत अपनी पुरानी नीति पर कायम रहे, और किसी बड़े देश के आगे न झुके। लेकिन अफसोस की बात ये है कि मोदी सरकार पूरी तरह से दोस्त देश अमेरिका से गुलाम बनती जा रही है।



