इंस्टाग्राम रील के चक्कर में ‘कानपुर रिवॉल्वर रानी’ वायरल!

कानपुर के किदवई नगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने हाथ में रिवॉल्वर लेकर दुकान पर खड़े होकर रील बनाई, जो तेजी से वायरल हो रही है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में सोशल मीडिया पर रील बनाने का क्रेज अब खतरनाक मोड़ लेता दिख रहा है। कानपुर के किदवई नगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने हाथ में रिवॉल्वर लेकर दुकान पर खड़े होकर रील बनाई, जो तेजी से वायरल हो रही है।

बताया जा रहा है कि “Anjali Sharma 2080” नाम की इंस्टा आईडी से यह वीडियो पोस्ट किया गया, जिसे लाइक्स और फॉलोअर्स बढ़ाने के मकसद से बनाया गया था। हालांकि, युवती इस बात से अनजान रही कि इस तरह हथियार के साथ वीडियो बनाना कानूनन अपराध हो सकता है।

वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोगों ने ऐसे कंटेंट को समाज के लिए गलत संदेश देने वाला बताया है। फिलहाल मामला पुलिस के संज्ञान में है और जांच के बाद कार्रवाई की बात कही जा रही.

रिपोर्ट – प्रांजुल मिश्रा, कानपुर

Related Articles

Back to top button