कानपुर में चार शातिर चोर गिरफ्तार, विदेशी करंसी समेत सामान भी बरामद

कानपुर के गुजैनी थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से विदेशी करंसी, चांदी के आभूषण और दो बाइक बरामद की गई हैं।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: कानपुर के गुजैनी थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से विदेशी करंसी, चांदी के आभूषण और दो बाइक बरामद की गई हैं।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार चोर शौक और अय्याशी की जिंदगी जीने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। तलाशी के दौरान इनके पास से 81 अमेरिकी डॉलर और 15 दिरहम की विदेशी करंसी भी मिली है।

डीसीपी साउथ दीपेंद्रनाथ चौधरी ने प्रेस वार्ता में बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अब इनके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और अन्य मामलों में भी इनकी संलिप्तता की पड़ताल की जा रही है।

रिपोर्ट – प्रांजुल मिश्रा, कानपुर

Related Articles

Back to top button