बच्चे की मौत के बाद अस्पताल में बवाल, पुलिस ने संभाली स्थिति

कानपुर में चुन्नीगंज स्थित अपोलो हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ हंगामा किया।

4pm न्यूज नेटवर्क: कानपुर में चुन्नीगंज स्थित अपोलो हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर द्वारा
इंजेक्शन लगाए जाने के बाद बच्चे की हालत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई।

बच्चे के पिता का आरोप

बच्चे के पिता ने बताया कि उनका बच्चा तड़प रहा था और वह बार-बार अस्पताल स्टाफ से मदद की गुहार लगा रहे थे, लेकिन कोई भी स्टाफ सदस्य समय पर नहीं आया, जिससे बच्चे की मौत हो गई।

स्थानीय पुलिस मौके पर मौजूद

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है, और अस्पताल प्रशासन से भी जानकारी ली जा रही है। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, और आरोप लगाया है कि लापरवाही के कारण बच्चे की जान चली गई।

रिपोर्ट – प्रांजुल मिश्रा, कानपुर

Related Articles

Back to top button