मिर्जापुर में पैदल जा रहे दो लोग कार की चपेट में आए,एक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल
मिर्जापुर में हलिया थाना क्षेत्र के लालगंज-हलिया मार्ग पर सोमवार दोपहर तीन बजे एक बड़ा हादसा हो गया...जिसमें एक अनियंत्रित कार पैदल जा रहे लोगों को टक्कर मार दी।

4pm न्यूज नेटवर्क: मिर्जापुर में हलिया थाना क्षेत्र के लालगंज-हलिया मार्ग पर सोमवार दोपहर तीन बजे एक बड़ा हादसा हो गया…जिसमें एक अनियंत्रित कार पैदल जा रहे लोगों को टक्कर मार दी।
इस हादसे में बरी गांव निवासी 15 वर्षीय किशोर मुक्तार मुहम्मद की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर घायल को एम्बुलेंस से हलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, मृतक किशोर अपने काम से बरी गांव गया था और लौटते समय मीरजापुर की तरफ से आ रही अनियंत्रित क्रेटा कार ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। वहीं, आगे पैदल चल रहे हलिया कस्बा निवासी राहुल (19 वर्ष) को भी कार ने टक्कर मारी और आगे खड़ी बसुहरा गांव निवासी शिवचरन की बाइक को भी टक्कर लगी। कार चालक बाद में गाड़ी को थाने पर खड़ा कर दिया।
सूचना पाकर मौके पर थाना अध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार में मृतक अकेला लड़का था। पिता ईश्माइल मौत की सूचना पाकर बेहोश हो गए, जबकि माता इश्वरी का रो-रोकर बुरा हाल है।
रिपोर्ट – संतोष देव गिरि,मिर्जापुर



