वित्त मंत्री सीतारमण का बयान,कहा- मिडिल ईस्ट युद्ध से ग्लोबल इकॉनमी में अस्थिरता

निर्मला सीतारमण ने मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध को लेकर चिंता जताते हुए कहा है कि इसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने बताया कि इस संघर्ष के चलते ग्लोबल इकॉनमी में अस्थिरता बढ़ी है।

4pm न्यूज नेटवर्क: निर्मला सीतारमण ने मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध को लेकर चिंता जताते हुए कहा है कि इसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने बताया कि इस संघर्ष के चलते ग्लोबल इकॉनमी में अस्थिरता बढ़ी है।

वित्त मंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते तनाव का असर व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन पर पड़ रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि भारत सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

सीतारमण ने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा जताया कि भारत इस चुनौतीपूर्ण समय में भी आर्थिक स्थिरता बनाए रखेगा।  विशेषज्ञों का मानना है कि मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर कच्चे तेल की कीमतों और अंतरराष्ट्रीय बाजार पर पड़ सकता है, जिससे कई देशों की अर्थव्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

Related Articles

Back to top button