कोलकाता DCP की मुश्किलें बढ़ीं, लुकआउट नोटिस जारी

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के DCP शांतनु सिन्हा विश्वास के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी हुआ है.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के DCP शांतनु सिन्हा विश्वास के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी हुआ है.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोना पप्पू केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ये नोटिस जारी किया है. शांतुन के देश छोड़कर भागने की आशंका है.

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के DCP शांतनु सिन्हा विश्वास के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी हुआ है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोना पप्पू केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ये नोटिस जारी किया है. शांतुन के देश छोड़कर भागने की आशंका है. ED ने पिछले महीने शांतनु सिन्हा बिस्वास के घर और उनके कई ठिकानों पर छापेमारी की थी. ईडी ने शांतनु के गोलपार्क स्थित आवास पर भी छापा मारा था.

अधिकारियों ने बताया कि यह तलाशी अभियान दक्षिण कोलकाता के बालीगंज इलाके में ‘सोना पप्पू सिंडिकेट’ मामले के हुई. बिस्वास एक समय कालीघाट पुलिस स्टेशन के इंचार्ज थे. यह थाना भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है. भवानीपुर से ममता बनर्जी ने चुनाव लड़ा था, जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा.

Related Articles

Back to top button