पंजाब चुनाव को लेकर AAP का बड़ा ऐलान, कल सामने आएंगे पहले उम्मीदवार

मान ने बताया कि बैठक के बाद उम्मीदवारों की एक सूची 'पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी' (PAC) को भेजी गई है. शनिवार को PAC के साथ बातचीत के बाद इस सूची की घोषणा कर दी जाएगी.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए पहली सूची जारी करने की तारीख का ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के मुताबिक, आम आदमी पार्टी शनिवार यानी 31 अक्टूबर को अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करेगी।

इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया के साथ चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा की। इस बैठक में पंजाब AAP अध्यक्ष अमन अरोड़ा और राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए।

पहली उम्मीदवार सूची जारी होने के ऐलान के बाद अब पंजाब की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि पार्टी पहली सूची में किन नेताओं और मौजूदा विधायकों को जगह दे सकती है। मान ने बताया कि बैठक के बाद उम्मीदवारों की एक सूची ‘पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी’ (PAC) को भेजी गई है. शनिवार को PAC के साथ बातचीत के बाद इस सूची की घोषणा कर दी जाएगी.

सीएम मान ने क्या बताया?

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, आज 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर एक बैठक हुई. कई नामों पर चर्चा की गई और कुछ नामों को अंतिम रूप दे दिया गया है. इन नामों को आज शाम PAC (पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी) के पास भेजा जाएगा. कल सुबह 11:00 बजे PAC की एक और बैठक होनी है. कल तक हमें और स्पष्ट हो जाएगा कि कितने नामों को अंतिम रूप दिया गया है. कल की बैठक के बाद पहली सूची तैयार हो जाएगी.

चुनाव 2027 की शुरुआत में होने हैं, और मतदान फरवरी-मार्च के आसपास होने की उम्मीद है. 117 सदस्यों वाली पंजाब विधानसभा का पांच साल का कार्यकाल 16 मार्च 2027 को समाप्त हो रहा है. चुनाव आयोग ने अभी तक मतदान कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है.

Related Articles

Back to top button