हम अपनी गलतियों को सुधारने के लिए और मेहनत करेंगेः ओवैसी
हैदराबाद में AIMIM प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “मैं पश्चिम बंगाल के वोटर्स को AIMIM कैंडिडेट्स के पक्ष में वोट देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: हैदराबाद में AIMIM प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “मैं पश्चिम बंगाल के वोटर्स को AIMIM कैंडिडेट्स के पक्ष में वोट देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं.
दुर्भाग्य से, हमारे प्रत्याशी चुनाव नहीं जीत सके, लेकिन मैं हर वोटर्स का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने अपना वोट दिया. कंडी में, हमने बहुत अच्छा किया. उम्मीद है, कंडी से ही नहीं बल्कि पूरे मालदा, मुर्शिदाबाद से आगे, मुझे AIMIM का भविष्य अच्छा दिख रहा है. हम अपनी गलतियों को सुधारने के लिए और मेहनत करेंगे. हमें बीजेपी को सत्ता देने के लोगों के फैसले का सम्मान करना होगा.”



