चेहरे को गर्मियों में ठंडक देंगे ये 7 घरेलू नुस्खे

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
गर्मियों के मौसम में तेज धूप और गर्म हवा का असर हमारी त्वचा पर भी पड़ता है। इस वजह से कई लोगों को त्वचा में जलन, टैनिंग और रूखापन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप कुछ आसान घरेलू नुस्खे अपनाएं तो आपकी त्वचा को ठंडक मिल सकती है और वह फ्रेश व ग्लोइंग बनी रह सकती है। गर्मियों में त्वचा की देखभाल करना बेहद जरूरी होता है। अगर आप नियमित रूप से इन आसान घरेलू नुस्खों को अपनाते हैं तो आपकी त्वचा को ठंडक मिलेगी और वह फ्रेश व ग्लोइंग बनी रह सकती है।
एलोवेरा जेल
त्वचा के लिए एलोवेरा जेल का उपयोग बहुत ही सरल है और इसे विभिन्न तरीकों से किया जा सकता है। इसे सीधे त्वचा पर लगाया जा सकता है, जिससे त्वचा को तुरंत शीतलता और राहत मिलती है, या इसे अन्य स्किनकेयर प्रोडक्ट्स के साथ मिलाकर दैनिक देखभाल रूटीन में शामिल किया जा सकता है। यह त्वचा की नमी को बनाए रखता है और सूर्य की किरणों से हुई क्षति को ठीक करने में मदद करता है। एलोवेरा जेल का नियमित उपयोग त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में योगदान देता है। इसे लगाने के लिए ताजा एलोवेरा जेल निकालें। चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें। फिर 15 मिनट बाद धो लें। एलोवेरा जेल में पानी का प्रतिशत लगभग 99 प्रतिशत होता है, जो इसे त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज़ करने की क्षमता प्रदान करता है। इसके अलावा, यह जेल विटामिन ए, सी, और ई के साथ-साथ एंटीऑक्सिडेंट्स से भी समृद्ध होती है, जो त्वचा को आवश्यक पोषण प्रदान करते हैं और इसके स्वास्थ्य को बढ़ाते हैं।
खीरे का रस
खीरा त्वचा को ठंडक देने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। त्वचा को ठंडक देने के लिए खीरे का रस निकाल लें। इसे कॉटन से चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद धो लें। इससे स्किन को तुरंत ठंडक मिलती है।
गुलाब जल
गर्मियों में चेहरे पर इसको लगाने से स्किन की कई समस्याएं दूर होती है और स्किन भी हेल्दी होती है। गुलाब जल त्वचा के लिए एक प्राकृतिक कूलिंग टोनर की तरह काम करता है। इसे स्प्रे बोतल में भरकर दिन में 2-3 बार चेहरे पर लगा सकते हैं।
दही फेस पैक
गर्मी में दही का उपयोग करें। दही त्वचा को ठंडक देने के साथ-साथ टैनिंग कम करने में भी मदद करता है। इसके उपयोग के लिए एक चम्मच दही लें। उसमें थोड़ा शहद मिलाएं और 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। इसके अलावा पर्याप्त पानी पीएं। इससे शरीर और स्किन हाइड्रेट रहती है। ये चेहरे पर दाग-धब्बे, डेड स्किन और मुहांसे आदि को दूर करने में भी बहुत उपयोगी होता है। स्किन की ड्राईनेस को ठीक करने और रंगत सुधारने के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
आइस क्यूब मसाज
आइस क्यूब से हल्की मसाज करने से त्वचा को तुरंत ठंडक मिलती है। लेकिन इसे सीधे स्किन पर लगाने की बजाय कपड़े में लपेटकर इस्तेमाल करना बेहतर होता है।
चंदन पाउडर
चंदन का इस्तेमाल सदियों से त्वचा को ठंडक देने के लिए किया जाता है। चंदन पाउडर में गुलाब जल मिलाएं और इसका पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं। इसके अलावा मॉश्चराइजर और सनस्क्रीन का उपयोग जरूर करें। यह त्वचा को यूवी किरणों से बचाती है। इसके अलावाचंदन का लेप चेहरे के कील मुहांसों या एक्ने की समस्या को दूर करने में भी कारगर होता है। इतना ही नहीं एक्ने के कारण चेहरे पर होने वाली सूजन पर भी चंदन का लेप प्रभावकारी है। इसके लिए आप चंदन के लेप में चुटकी भर हल्दी मिलाएं।



