NEET-UG 2026 पेपर लीक कैसे हो गयाः ओवैसी
पेपर लीक के आरोपों के चलते NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द होने पर AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद में कहा, “उस कानून का क्या हुआ जिसे आपने संसद में सख्त सजा का वादा करते हुए, निर्णायक कार्रवाई करने की कसम खाते हुए और कई तरह के आश्वासन देते हुए बनाया था?

4पीएम न्यूज नेटवर्क: पेपर लीक के आरोपों के चलते NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द होने पर AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद में कहा, “उस कानून का क्या हुआ जिसे आपने संसद में सख्त सजा का वादा करते हुए, निर्णायक कार्रवाई करने की कसम खाते हुए और कई तरह के आश्वासन देते हुए बनाया था? तो फिर, पेपर लीक कैसे हो गया?
उन छात्रों की हालत के बारे में सोचिए जो पिछले 1-2 साल से पूरी लगन से तैयारी कर रहे हैं और जिनके माता-पिता ने कोचिंग सेंटरों पर लाखों रुपये खर्च किए. उन गरीब छात्रों के बारे में सोचिए जो NEET परीक्षा पास करने का सपना देखते हैं. बीजेपी को इसका जवाब देना होगा. प्रधानमंत्री को इसका जवाब देना होगा.”



