हिंदू करे तो ठीक, मुसलमानों से तकलीफ : वारिस पठान

  • कोलकाता में सड़क पर नमाज पढ़ने पर बवाल

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के राजाबाजार इलाके में नमाज अदा करने को लेकर हुए विवाद पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। अब असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने कोलकाता के राजाबाजार इलाके की घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने कहा कि कोई मुसलमान शोक से सडक़ या सार्वजनिक स्थानों पर नमाज अदा नहीं करता, उसकी विवशता होती है, हिंदू करे तो कोई विवाद नहीं मुस्लिम भाई करे तो सबको न जाने क्या तकलीफ हो जाती है, ये संविधान के बराबरी के नियमों की अनदेखी है। वारिस पठान ने कहा, देखिए, अगर कोई मुसलमान शुक्रवार के दिन 5-10 मिनट के लिए सडक़ पर खड़े होकर नमाज़ पढ़ता है, तो इससे किसके पेट में दर्द होता है? उन्हें क्या तकलीफ होती है? किसी को भी शोक नहीं होता कि रास्ते में, धूप में या बारिश में नमाज पढ़े। मस्जिदों में जगह नहीं होती, इसलिए वो बाहर आकर सडक़ पर 5 मिनट के लिए नमाज पढ़ लेते हैं, लेकिन उन्हें इसी बात से दिक्कत होने लगती है। पठान ने आगे कहा, हमने कितनी मरतबा देखा है कि हमारे हिंदू भाई-बहन ट्रेनों के अंदर पूजा-पाठ करते हैं, गरबा करते हैं, एयरपोर्ट के विजूअल्स हैं, लेकिन हम तो कुछ नहीं कहते न। सबको अपने धर्म का पालन करने का अधिकार होता है, लेकिन अगर मुसलमान ने नमाज पढ़ ली तो कभी-कभी उसे लातों से मारा जाता है, सडक़ से उठाकर एफआईआर कर दी जाती है, जेलों में डाल दिया जाता है, ये सही नहीं है, ये तो संविधान के खिलाफ है जो बराबरी की बात करता है।

Related Articles

Back to top button